- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के निकाय चुनाव में भाजपा किसे अध्यक्ष पद पर टिकट का सेहरा बांधेगी अब अंतिम दौर की घड़ी आ गई हैं। बांदा नगर पालिका में ज्यादा घमासान की स्थिति है। यहां अध्यक्ष पद के लिये कुल 48 आवेदन आये हैं। इसमें अग्रणी पंक्ति में गुप्ता, दूसरे में ब्राह्मण और तीसरे नंबर पर बैकवर्ड जाति के टिकट प्रत्याशा वालों को रखा गया हैं।

बांदा नगर पालिका परिषद महिला पद के लिये आरक्षित है। इसमें गुप्ता बिरादरी से टिकट की दौड़ में क्रमानुसार रामकिशन बासू की पत्नी मालती बासू, महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना गुप्ता के बीच सीधी होड़ है। वैसे सदर विधायक के प्रतिनिधि रजत सेठ अपनी पत्नी वर्षा को टिकट के लिये गंभीरता से प्रयासरत हैं। किशन बाबू गुप्ता की पत्नी भी प्रबलता से दावेदारी कर रही हैं।

यदि ब्राह्मण में टिकट फाईनल होता है तो भाजपा की जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा एवं पूर्व सांसद रामरतन शर्मा की पुत्र वधू सुमन शर्मा में किसी की भी पौ बारह हो सकती है। पिछड़ा वर्ग में भाजपा के जिला महामंत्री कल्लू राजपूत की पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रीती साहू को दौड़ में बताया जा रहा है। वैसे अमित सेठ भोलू और मनोज जैन भी अपनी जीवन संगनियों को टिकट हासिल कराने की राजनीतिक शतरंज में शह और मात के लिये दिमागी मंथन में उलझे हुये हैं।

भाजपा सूत्रों की माने तो शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक संभावित हैं। इसमें जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव के भी भाग लेने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। कुल मिलाकर प्रत्याशी चयन की स्थिति अंतिम पायदान में पहुंच चुकी हैं। बांदा पालिका के लिये 48 आवेदनों में किसकी गोटी लाल हो जाये कुछ दावे के साथ नहीं कहा जा सकता !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
