31 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : एसडीएम की रोक के बावजूद निर्माण जारी, दबंग भूमिधरी जमीन पर कर रहे हैं निर्माण…

 

बांदा (बबेरू)। भूमिधरी जमीन पर दबंग न जबरिया निर्माण करा रहे है। एसडीएम ने रोक लगाने के आदेश दिए। उसके बाद भी निर्माण किया जा रहा है। पीड़ित व्यक्ति ने दोबारा शिकायती पत्र देकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने एवं कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

तहसील क्षेत्र के ग्राम ग्राम रानीपुर निवासी रामदयाल पुत्र भइयालाल कोटार्य ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि भूमि संख्या 967 रकबा 1.744 हेक्टेयर में दर्ज खातेदार के साथ सहखातेदार है। जिसमें 14 विस्वा का बैनामा विक्रेता यादवेन्द्र से खरीदा था। जिसमें विक्रेता ने रोड से 14 गांठा नांपकर दिया था। परन्तु उसी विक्रेता से गांव के रावेन्द्र तिवारी ने बैनामा ले लिया और काबिज भूमि पर जबरन निर्माण शुरू करा दिया है। 26 अक्टूबर 2020 को न्यायालय में वाद दायर कर दिया। उसके बाद भी दबंग जबरन निर्माण करा रहा है।

एसडीएम ने रोंक लगाने के आदेश दिए उसके बाद भी प्रशासन अवैध निर्माण को रोक नही रहा है। एसडीएम के आदेश की प्रति थाना कमासिन में दी गई। पुलिस कोई तवज्जो नही दे रही है। बल्कि उल्टा हमें ही हड़का रही है। एसडीएम को दिए गए दोबारा शिकायती पत्र में निर्माण कार्य को रोंक लगाने की गुहार लगाई है। एसडीएम सौरभ शुक्ला का कहना है कि रोक लगाने के आदेश कर दिए गए है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मतदाता दिवस पर मची जागरूकता की धूम : आयुक्त एवं डीएम नें दिलाई शपथ

City News Uttar Pradesh

होनहारों पर आर्थिक ग्रहण : साढ़े 13 हजार की आशाओं पर पानी ! …

City News Uttar Pradesh

बेटी की शादी का कर्ज और फसल बर्बादी से टूटा किसान: खेत में पेड़ से लटककर दी जान

City News Uttar Pradesh

खनिज अधिकारी का ‘पथरी बालू खदान’ पर ‘तगड़ा एक्शन’: ठोका 3.93 करोड़ का जुर्माना

City News Uttar Pradesh

बांदा : शहादत दिवस मनाने को भेजी गई फूलन देवी की प्रतिमा स्थापना से पहले हुई जब्त, आरोपित को भेजा गया जेल …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: ‘विज्ञान’ ही भारत की असली शक्ति, छात्रों की प्रतिभा ने मनवाया ‘लोहा’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़