- विनोद मिश्रा
बांदा। विधायक प्रकाश दिवेदी विकास पुरुष के रूप में सदर विधान सभा को विकास से जहां पल्वित एवं पुष्पित कर रहें हैं वहीं पार्टी नीतियों को जन -जन तक पहुंचाने में एक अति कामयाब राजनीतिज्ञ के रूप में उभरे हैं। इस उपलब्धि से जन -मन में एक नायक की छवि के रूप में वह राजनीति की एक लंबी रेखा खींच चुके हैं। उनकी गिनती पीएम मोदी एवं सीएम योगी के अनन्य भक्तों में होती है।

भाजपा की राजनीति में रुचि रखने वालों का यह मानना हैं कि विधायक प्रकाश दिवेदी की यह लोकप्रियता उनकी ही पार्टी के जनाधार विहीन कुछ नेताओं के लिये आंखों की किरकिरी सा भी बना हैं। लेकिन प्रकाश दिवेदी भाजपा के मिशन एवं जिले में विकास का कायाकल्प करने की दिशा में अर्जुन की तरह चिड़िया की आंख को एकाग्रता से राजनीतिक लक्ष्य पर निशाना साधे हैं।

विरोधियों के अहंकार को चीरते हुये क्षेत्र में विकास का प्रकाश फैला रहें हैं जो जन चर्चाओं में प्रशंसा का केंद्र बिंदु बना हुआ हैं।चहमुखी विकास की योजनाएं मीडिया में रह रह कर चर्चा का विषय बनती रहती है। यही कारण है कि बांदा में जय प्रकाश तय प्रकाश एक मुहावरे का सा रूप ले चुका है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
