City News Uttar Pradesh
उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक की समीक्षा बैठक : मच गया हल्ला, खुल गई पोल
उत्तर प्रदेश

उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक की समीक्षा बैठक : मच गया हल्ला, खुल गई पोल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विकास कार्यों की मेगा समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को कई विभागों में शिथिलता मिली। हल्ला मच गया और पोल खुल गई। डिप्टी सीएम नाराज हुये। चेतावनी भरी सख्त हिदायतें दीं। मूल रूप से अधिकारियों को समझाया सुधर जाओ अन्यथा दंड के भागी निश्चित बनोगे।

उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक की समीक्षा बैठक : मच गया हल्ला, खुल गई पोल
Deputy Chief Minister Brijesh Pathak’s review meeting: created ruckus, exposed

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें विभिन्न विभागों की शिथिलता पर जब सवाल पर सवाल दागने शुरू किये तो अधिकारियों के चेहरे पर हवाईयां उड़ने लगी। चतुर सुजान उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक तत्काल समझ गये कि उनके सामने विकास कार्यों की जो आँकड़े बाजी पेश की गई है धरातल पर विपरीत स्थिति है।

उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक की समीक्षा बैठक : मच गया हल्ला, खुल गई पोल
Deputy Chief Minister Brijesh Pathak’s review meeting: created ruckus, exposed

जनकल्याणकारी योजनाओं में विकास की एक्सप्रेस गति न होकर पैसेंजर ट्रेन सी गति है। बैठक में जल-जीवन मिशन में खटान पाइप पेयजल परियोजना में कनेक्शन के विषय में सम्बन्धित संस्था को कार्य में मैन पाॅवर बढाकर युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिये।

उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक की समीक्षा बैठक : मच गया हल्ला, खुल गई पोल
Deputy Chief Minister Brijesh Pathak’s review meeting: created ruckus, exposed

जनप्रतिनिधिगणों द्वारा बताया गया कि इस संस्था द्वारा सड़के खोदकर पाइप लाइन डालने के कार्य केे पश्चात सड़क मरम्मत का कार्य नही पूर्ण किया जा रहा है। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। संस्था का भुगतान रोकने और पेनाल्टी की चेतावनी दी।


स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में अधिकारी कांप से गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली की कितनी सीएचसी एवं पीएचसी संचालित हैं। कितनी निर्माणाधीन है। कितने सब सेन्टर, हेेेल्थ वेलनेश सेन्टर हैं। गोल मोल जवाब देकर हकीकत पर पर्दा डाल दिया गया। अधीक्षण अभियंता विद्युत, एक्सियन आरईएस तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा की जवाबदेही तय की।

उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक की समीक्षा बैठक : मच गया हल्ला, खुल गई पोल
Deputy Chief Minister Brijesh Pathak’s review meeting: created ruckus, exposed

दवाइयों की उपलब्धता, संजीवनी ऐप, टीकाकरण, चिकित्सा क्षतिपूर्ति, डाक्टरों की समय पर उपस्थिति, स्वास्थ्य सम्बन्धित उपकरणों को एैप पर अपलोड किये जाने, अल्ट्रासाउण्ड की व्यवस्था, आयुष्मान गोल्डन कार्ड इत्यादि की समीक्षा हुई। कुल मिलाकर कोई भी विभाग ऐसा नहीं रहा जिसकी समीक्षा में उप मुख्य मंत्री पूर्ण रूप से संतुष्ट हुऐ हो। बैठक सांसद आर.के सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष संजय सिंह एवं प्रशानिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बैंकिंग सर्वर का सत्यानाश: तकनीकी व्यवस्था ‘कोमा’ में, सिस्टम अब ‘भगवान भरोसे’

City News Uttar Pradesh

डेंगू के डंक का बढ़ता कहर: अब तक 39 पाजिटिव केस मिले, एहतियात की सलाह

City News Uttar Pradesh

62 करोड़ के बजट का इंतजार: सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थिति बदहाल

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बन गये हैं मोदी के ‘हनुमान’: प्रबुद्धजनों को दिलाई ‘विकास की गारंटी’

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश ने दिलाई 3.38 करोड़ की सौगात: बोले- खंगार चौक बनेगा ‘गौरव प्रतीक’

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: सपा-रालोद गठबंधन तय, मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन से एक दिन पहले होगा एलान …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़