27.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मोबाइल रिचार्ज न कराने पर पति से विवाद: फिर कर ली खुदकुशी
उत्तर प्रदेश

किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान: मोबाइल फोन पर बात क्या बनी बवाले जान ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक किशोरी ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि वह पारिवारिक चचेरे भाई से मोबाइल पर वार्ता करती थी। इस पर परिजनों को एतराज था और पाबंदी लगा दी थी। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में वंदना (16) ने घर में शुक्रवार की दोपहर अटारी में दुपट्टे के फंदे से लटककर जान दे दी। शाम को जब माता-पिता और भाई-बहन खेत से लौटे तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची और पूछताछ की।

किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान: मोबाइल फोन पर बात क्या बनी बवाले जान ?
Teenager hanged herself to death: What happened on the mobile phone?

मृतका के चाचा रामकरन प्रजापति ने बताया कि किशोरी के पिता कल्लू प्रजापति मजदूरी करते हैं। वह दो बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। कक्षा 10 तक पढ़ी थी। वह पारिवारिक चचेरे भाई से मोबाइल पर बात किया करती थी।दो माह पहले उसे और युवक को बात करने से मना किया गया था। इसके बाद युवक सूरत कमाने चला गया। वहां से उसने होली पर वंदना के लिए मोबाइल फोन भेज दिया। इससे दोनों की फिर बातें शुरू हो गईं।

चाचा ने बताया कि घटनास्थल से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। फोन से बात करने की पाबंदी के चलते उसने जान दी है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला है। परिजनों ने मोबाइल पर पारिवारिक चचेरे भाई से बात करने की बात बताई है। मोबाइल मिला है। कॉल डिटेल निकाली जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : प्रधान डाकघर में चोरी, खजाने की खिड़की तोड़ी …

Banda : सौर ऊर्जा कंपनियो को बुंदेल खण्ड की तपिश ऩे लुभाया, लगने लगे प्लांट।

City News Uttar Pradesh

बांदा : पीएम आवास योजना में लापरवाही पर सीडीओ ने जेई का रोका वेतन …

City News Uttar Pradesh

बांदा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को सीएमओ ने लगाई फटकार, व्यवस्था सुधारने की हिदायत …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने शिक्षा क्षेत्र में लिखा नया अध्याय: कक्षाओं का लोकार्पण व बाउंड्री वॉल शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

News : अनुशासन छात्र जीवन की सफलता का मूल मंत्र : इंजीनियर प्रणव…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़