City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा के किसानों के लिये खुशखबरी,राष्ट्रीय गोकुल मिशन में जिला चयनित।

 

– पशु नस्ल सुधार को अब गांवों में होगी मैत्री की स्थापना

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यदि योजना ठीक, ठाक चली तो किसानों के लिये खेती की पशुओं से सुरक्षा के लिये स्वर्णिम अध्याय शुरू होगा। जिला में अब अन्ना प्रथा पर अंकुश लगेगा। उन्नत नस्ल के पशुओं से ग्रामीणों की आय बढ़ेगी। राष्ट्रीय गोकुल मिशन में 35 जिलों में चित्रकूटधाम मंडल से बांदा का चयन हुआ है। यहां जनपद में 32 मैत्री का चयन किया जाएगा। मैत्री का कार्य कृत्रिम गर्भाधान कराना होगा। जिला स्तरीय चयन समिति मैत्री का चयन करेगी।

बुंदेलखंड में अन्ना कुप्रथा सबसे बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए सरकार से पिछले डेढ़ दशक लगातार प्रयास हो रहे हैं, लेकिन कोई खास अंतर नहीं आ रहा है। खेती-किसानी में आधुनिक यंत्रों के आगे गोवंशों की महत्ता खत्म हो गई और देसी नस्ल के गोवंश मारे-मारे घूम रहे हैं। शासन ने अन्ना कुप्रथा खत्म करने के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन की शुरुआत की गई है। योजना में प्रदेश के 35 जिलों का चयन किया गया है। चित्रकूटधाम मंडल से बांदा भी इसमें शामिल है। मिशन के तहत गांवों में मैत्री की (मल्टीपर्पज आल टेक्नीशियन इन रूरल इंडिया) स्थापना की जाएगी। जिला स्तरीय चयन समिति जनपद में 32 मैत्री का चयन किया जाएगा। इसमें गांव के ही शिक्षित युवाओं को शामिल किया जाएगा। जिले में आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत सामान्य वर्ग के 28 व अनुसूचित जाति के चार युवाओं का चयन किया जाएगा। विभाग की तरफ से इन्हें 56 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा इन्हें गर्भाधान के लिए कंटेनर व उपकरण आदि दिए जाएंगे। गोकुल मिशन योजना से मैत्री को प्रति गर्भाधान 50 रुपये कमीशन मिलेगा। साथ ही बच्चा पैदा होने के बाद 100 रुपये प्रति जानवर मिलेंगे। फिलहाल यह योजना 31 मई तक के लिए है। जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर राजीव धीर नें का कहना है की मैत्री के चयन से जिले में कृत्रिम गर्भाधान होने से पशुओं में नस्ल सुधार तेजी से होगा। चयन के बाद मैत्री एक स्वरोजगारी के रूप में कार्य करेंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दुस्साहस : घर में युवक की गला रेतकर हत्या, प्रेम प्रसंग में वारदात का संदेह, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

बांदा में खपटिहा 356/1 बालू खदान माफिया, यहां चला रहा समानांतर सरकार ?

City News Uttar Pradesh

वैज्ञानिको की पहल : पानी व मृदा प्रबंधन का माडल होगा तैयार …

बागेश्वरधाम सरकार की विधायक प्रकाश के ‘आवास’ पर होगी ‘एंट्री’: विरोधी खेमे में मची ‘खलबली’ !

City News Uttar Pradesh

53वें राष्ट्रीय रामायण मेला का शुभारंभ: संतों, विद्वानों और कलाकारों से जगमगाया महोत्सव

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव 2024: सांसद वरुण गांधी ने खरीदा नामांकन पत्र, सपा या भाजपा किस पार्टी से भरेंगे पर्चा ? बढ़ी सियासी हलचल

ब्रेकिंग न्यूज़