City News Uttar Pradesh
चालक को ट्रक ने रौंदा:अलग हो गए शरीर के अंग, दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश

चालक को ट्रक ने रौंदा: अलग हो गए शरीर के अंग, दर्दनाक मौत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र में तेज़ रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे दूसरे ट्रक चालक को कुचल दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में शव के कई अंग अलग-अलग हो गए थे। पुलिस ने समेटकर मोर्च्युरी में रखवाया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई ।

चालक को ट्रक ने रौंदा:अलग हो गए शरीर के अंग, दर्दनाक मौत
Driver crushed by truck: body parts separated, painful death

तिंदवारी थाना क्षेत्र के तेरही माफी गांव निवासी रिंकू (35) पुत्र कृष्ण कुमार सविता ट्रक चालक था। वह शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बांदा से ईंट उतार कर वापस तिंदवारी की ओर जा रहा था। रास्ते में महोखर के पास वह ट्रक खड़ा कर पेशाब करने के लिए ट्रक से उतरा था। उसी समय पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में युवक क्षत विक्षत हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को पकड़ कर पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

झांसी- बांदा – प्रयागराज ट्रेन का नैनी तक ही होगा संचालन

पूर्व विधायक दलजीत मंडल में खाद की कमी से चिंतित : मंडलायुक्त से तत्काल पहल का आग्रह

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव पहुंचे शिवपाल के घर, मुलाकात के बाद सपा और प्रसपा के गठबंधन का किया ऐलान

City News Uttar Pradesh

Bulldozer Baba : उत्तर प्रदेश में युवाओं बढ़ा ‘बुलडोजर बाबा’ का क्रेज, युवा हाथों में बनवा रहे बुलडोजर का टैटू

प्लॉटिंग ‘माफियाओं’ पर प्राधिकरण का ‘शिकंजा’ : बुलडोज़र ‘दहाड़नें’ का काउंटडाउन शुरू

City News Uttar Pradesh

बांदा की सियासत में ‘नई आहट’ : विधायक प्रकाश द्विवेदी के बेटे देवांश नें ‘संभाला मैदान’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़