City News Uttar Pradesh
डीएम दीपा द्वारा समीक्षा में नाराजगी औऱ फटकार: ठंड में अधिकारियों के छूटे पसीने
उत्तर प्रदेश

डीएम दीपा द्वारा समीक्षा में नाराजगी औऱ फटकार: ठंड में अधिकारियों के छूटे पसीने

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दीपा रंजन नें धान क्रय समीक्षा किया तो उनकी नाराजगी औऱ लापरवाही पर फटकार से हड़कंप मच गया। प्रतिकूल प्रविष्टि दी। कड़कती ठंड में संबंधित अधिकारियों नें पसीना छोड़ दिया। डीएम नें क्रय केन्द्रो से धान का उठान न होने व धीमी खरीद को पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। पीसीएफ के धान क्रय केन्द्र किसान सेवा सहकारी समिति तिंदवारी उत्तरी में लक्ष्य का मात्र 6 प्रतिशत होने पर जिला प्रबंधक, पीसीएफ एवं सहायक आयुक्त एवं जिला सहायक निबंधक, सहकारिता को फटकार लगाई।

डीएम दीपा द्वारा समीक्षा में नाराजगी औऱ फटकार: ठंड में अधिकारियों के छूटे पसीने
Resentment and reprimand in the review by DM Deepa: Officers sweat in the cold

जिला खाद्य विपणन अधिकारी नें बताया कि भारतीय खाद्य निगम के अतर्रा स्थित एफएसडी तथा पीईजी अतर्रा डिपो के मध्य मात्र एक तकनीकी सहायक कार्यरत है, जिससे राइस मिलर्स द्वारा अपनी पूरी क्षमता से सीएमआर प्रेषित नही हो पा रहा है। धान क्रय केन्द्रो पर धान डम्प हो गया है।

डीएम दीपा द्वारा समीक्षा में नाराजगी औऱ फटकार: ठंड में अधिकारियों के छूटे पसीने
Resentment and reprimand in the review by DM Deepa: Officers sweat in the cold

डीएम नें भारतीय खाद्य निगम के मण्डल प्रबंधक को एक अतिरिक्त तकनीकी सहायक व प्रबंधक के माध्यम से चावल प्राप्त करने के निर्देश दिये। दूरभाष पर जनरल मैनेजर एफसीआई से वार्ता भी की। डीएम नें पीसीएफक्रय संस्था की सीएम औऱ चावल की बिलिंग अत्यन्त कम व बडी मात्रा में भुगतान लम्बित होने के सम्बन्ध में जिलाप्रबंधक, पीसीएफ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिये ।

डीएम दीपा द्वारा समीक्षा में नाराजगी औऱ फटकार: ठंड में अधिकारियों के छूटे पसीने
Resentment and reprimand in the review by DM Deepa: Officers sweat in the cold

डीएम नें धान क्रय से सम्बधिंत अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन क्रय केन्द्रो पर धान विक्रय हेतु कृषको की ज्यादा भीड़ है वहां कांटो की संख्या बढ़ाई जाये। कृषको का धान शीघ्रता से क्रय किया जाये। यदि किसी क्रय केन्द्र पर जगह न होने अथवा बोरा न होने के कारण खरीद बाधित होने की शिकायत मिली तो सम्बधिंत कठोर कार्यवाही होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी जिला खाद्य विपणन अधिकारी सीपी पाण्डेय व एआर कॉपरेटिव राजेश कुमार, जिला प्रबंधक पीसीएफ, जिले के मण्डी सचिव औऱ राइस मिलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भुवनेश पाण्डेय उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति मंत्री रामकेश की शिक्षक सम्मेलन में अपील: एमएलसी चुनाव में बाबूलाल को करें विजयी

City News Uttar Pradesh

Banda : चार वर्षों में बांदा सदर में विकास कि बिखरी चांदनी, फैली खुशी …

गंछा बालू खदान में माफिया तंत्र का फैलाव: योगी की नीति, क्या कागजों तक सीमित ?

City News Uttar Pradesh

रिश्वतखोरी पर बड़ी चोट: एंटी करप्शन ने जेई और संविदा कर्मी को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें दी सलाह : “उद्योग लगायें औऱ माला -माला” हो जायें

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें निजी शिक्षण संस्थानों पर कसा शिकंजा : आयुक्त को लिखा पत्र

ब्रेकिंग न्यूज़