City News Uttar Pradesh
जलशक्ति मंत्री रामकेश गरजे : चित्रकूट में विभागीय समीक्षा पर अधिकारियों में हड़कंप !
उत्तर प्रदेश

जलशक्ति मंत्री रामकेश गरजे : चित्रकूट में विभागीय समीक्षा पर अधिकारियों में हड़कंप !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने मंगलवार को मंडल के चित्रकूट जिले में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। कई कामों में ढिलाई एवं लापरवाही पकड़ी। क्रोधित होने पर अधिकारियों नें ठंड में पसीने छोड़ दिये। हड़कंप सा आलम मचा रहा।

जलशक्ति मंत्री रामकेश गरजे : चित्रकूट में विभागीय समीक्षा पर अधिकारियों में हड़कंप !
Jal Shakti Minister Ramkesh Garje: Stir in officials on departmental review in Chitrakoot!

जलशक्ति राज्य मंत्री नें जिले की नहर, रजबहा और माइनर का ब्यौरा चेक किया। साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अपने तैनाती स्थल पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। हर घर पेयजल योजना एवं अमृत सरोवर योजना की भी गहनता से समीक्षा की।

जलशक्ति मंत्री रामकेश गरजे : चित्रकूट में विभागीय समीक्षा पर अधिकारियों में हड़कंप !
Jal Shakti Minister Ramkesh Garje: Stir in officials on departmental review in Chitrakoot!

जलशक्ति मंत्री रामकेश ने कहा कि सरकार की मंशा टेल तक समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना है। खरीफ की फसल में पानी की उपलब्धता के आधार पर अलग- अलग रोस्टर जारी किए जाते हैं, लेकिन पानी की उपलब्धता टेल तक उसके हिसाब से नहीं हो पाती है। अधिकारी टेल भाग को गीला करके फीडिंग दिखा देते हैं, जबकि सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। नहरों के संचालन की जानकारी ली।

जलशक्ति मंत्री रामकेश गरजे : चित्रकूट में विभागीय समीक्षा पर अधिकारियों में हड़कंप !
Jal Shakti Minister Ramkesh Garje: Stir in officials on departmental review in Chitrakoot!

उन्होंने सिंचाई विभाग के अभियंताओ को निर्देश दिए कि हर हाल में टेल तक पानी निर्धारित समय के अंदर पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि नमामि गंगे, भूगर्भ जल व लघु सिंचाई की एक-एक योजना की नियमित मॉनीटरिंग की जाए।
जिले में नहर, रजबाह, तैनात जेई, एई, सींच पर्यवेक्षक, सींचपाल और टेल भाग के एक किसान का मोबाइल नंबर समेत अधिकारियों से डाटा मांगा। जलशक्ति मंत्री अंतिम छोर पर बैठे किसान से कभी भी संपर्क कर टेल तक पानी पहुंचने और पानी की उपलब्धता की जानकारी ले सकते हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई चिंता: डीएम रीभा ने जारी की विशेष एडवाइजरी, प्रशासन ‘अलर्ट’

City News Uttar Pradesh

सुहागिनों नें की कामना : “गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे”

City News Uttar Pradesh

Banda : कालाबाजारी से बाज नहीं आ रहे दुकानदार, उचित मूल्यों से अधिक वसूल रहे है दाम …

डीएम और एसपी नें किया मंडल कारागार का निरीक्षण : सीसी टीवी कैमरे मिले खराब ! …

City News Uttar Pradesh

मांस की अवैध दुकानों के खिलाफ विहिप का विरोध प्रदर्शन : सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Banda- जिला पंचायत सदस्य पर दुष्कर्म का आरोप लागाने वाली महिला पर गंभीर धारओं में मुकदमा दर्ज…

ब्रेकिंग न्यूज़