24.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- पुलिस की पहल रंग लाई : लड़के के घर वालों को मंजूर नही था रिश्ता ,पुलिस ने प्रेमी युगल की मंदिर मे कराई शादी

 

  • रिपोर्ट – मुफीद आलम 

बांदा । जनपद के बबेरू कोतवाली में दो प्रेमी युगल की पुलिस की देखरेख में कोतवाली परिसर में बने मंदिर पर दोनों की शादी कराई गई जिसमें प्रेमिका के परिजन दोनों की शादी से सहमत थे, लेकिन प्रेमी के परिजन इस शादी से नाखुश थे। तब प्रेमिका ने पुलिस का सहारा लिया।इस पर पुलिस सक्रिय हुई। कोतवाली परिसर में प्रेमी युगल की पुलिस की देखरेख में मंदिर पर पंडित के मंत्र उच्चारण के साथ शादी कराई गई है।

बता दें कि दोनों प्रेमी और प्रेमिका मर्का थाना क्षेत्र के हैं जिसमें प्रेमिका उर्मिला पुत्री गयाचरण केवट उम्र 22 वर्ष, निवासी बरगदहा डेरा और प्रेमी संतोष कुमार पुत्र रामप्रताप उम्र 22 वर्ष निवासी सरजो डेरा थाना मर्का, इन दोनों का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। जिसमें दोनों प्रेमी प्रेमिका शादी करने के लिए तैयार थे। लेकिन प्रेमी संतोष कुमार के परिजन शादी नहीं करना चाहते थे। तभी प्रेमिका उर्मिला ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। तब पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ किया। जिसमें पता चला कि प्रेमी संतोष कुमार और प्रेमिका उर्मिला दोनों एक दूसरे के साथ शादी करना चाहते थे। बालिक होने की वजह से कोतवाली परिसर में बने मंदिर पर दोनों की शादी कराई गई। वही एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी के बंधन में बंध गए, इस मौके पर प्रेमिका के माता-पिता एवं प्रेमी के बड़े भाई भी मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : टीकाकरण के बाद संक्रमित हुए मरीज आसानी से पा रहे विजय …

सूखते होंठ, जलता शहर: कूलर सिर पर उठाकर प्रदर्शन, 47 डिग्री में बिजली और पानी गायब

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में चली आ रही जातिगत व्यवस्था, यहां तीन जातियों के अलग-अलग कुएं

मंत्री रामकेश ने महाराजा खेत सिंह की वीरता की बताई गाथा: समाज के विकास का किया आह्वान

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश नें “नवेली बुंदेली” योजना को लगाया चार चाँद : मनाया जन्मोत्सव !

कमाई अच्छी हो इसके लिये जैविक धान की रोपाई शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़