– चार अपहरणकर्ता असलहों सहित किए गए गिरफ्तार
- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर के नोनिया मुहाल से शिक्षिका के मंदबुद्धि इकलौते पुत्र का अपहरण करने वाले उन्हीं के पड़ोसी निकले। अपहरण का मास्टर माइंड अपहृत के माता पिता को यह कहकर बरगलाता रहा कि अपहरण की रकम दे दोे। पुत्र मोह में माता पिता इसके लिए राजी हो गए लेकिन कुछ लोगों के कहने पर वह पुलिस तक पहुंच गए। यहीं से पुलिस ने मोबाइल नम्बर ट्रेस किया तो सारा मामला खुल गया। चार अपहरणकर्ता असलहों के साथ दबोच लिए गए।

बता दें कि बलखंडीनाका चैकी क्षेत्र के नुनिया मोहाल मोहल्ला निवासी किराना व्यावसीय रामरतन पुरवार के 14 वर्षीय पुत्र का दो दिन पहले 24 दिसम्बर को अपहरण कर लिया गया था। अपहरण कर्ताओं ने फोन कर उसके पिता और शिक्षिका से 6 लाख रूपये की फिरौती मांगी। अपहृत के घर के सामने रहने वाले साजिशकर्ता राजेश सिंह चैहान पुत्र दीनदयाल ने अपने फोन से अपहरणकर्ताआंे से कई बार बात कराई। राजेश पुरवार और उनकी पत्नी को लगातार समझाता रहा कि अपहरण की रकम अदा कर अपने बच्चे को छुड़ा लो। पुरवार दम्पति इसके लिए राजी भी हो गया था। इसी बीच पड़ोस के लोगांे ने उन्हें सलाह दी कि मामले की सूचना पुलिस को दो। इसके बाद पुरवार दम्पति कोतवाली पहुुंचा और बेटे के अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर अपहरणकर्ताआंे के फोन सर्विलांस पर लगाए तो पुरवार दम्पति के साथ पैरवी कर रहे राजेश का नाम सामने आया। पुलिस ने राजेश को पकड़कर कड़ी पूछतांछ की तो उसने पूरा राज उगल दिया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेसनोट के मुताबिक अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए अपर एसपी महेन्द्र सिंह चैहान के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर आलोक मिश्रा, एसओ प्रभारी आलोक सिंह आदि की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने 24 घंटे के अन्दर नरैनी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ कर चार अभियुक्तांे को गिरफ्तार कर अपहृत को सकुशल मुक्त करा लिया। गिरफ्तार किए गए अपहरणकर्ताआंे में शामिल सुमित शर्मा पुत्र संगम लाल निवासी कीटगंज प्रयागराज, राजेश सिंह चैहान पुत्र दीनदयाल निवासी नुनिया मोहाल, नीरज सिंह चैहान पुत्र सुरेश सिंह चैहान निवासी सिंहवाहिनी मंदिर के पीछे और शिवा चैहान पुत्र नत्थू चैहान निवासी नुनिया मुहाल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इनके कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, 9 कारतूस और 4 मोबाइल बरामद किए गए हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
