City News Uttar Pradesh
अद्भुत मगर सचः साढ़े 4 माह से बच्चेदानी के बाहर ठहरा था गर्भ, मेडिकल कालेज में हुआ सफल आपरेशन
उत्तर प्रदेश

अद्भुत मगर सचः साढ़े 4 माह से बच्चेदानी के बाहर ठहरा था गर्भ, मेडिकल कालेज में हुआ सफल आपरेशन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मेडिकल के इतिहास में एक और अद्भुत केस जनपद बांदा में रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में आया है। जिसमें एक महिला के बच्चेदानी के बाहर साढ़े 4 माह से गर्भ ठहरा था। जिसका डा. नीलम सिंह एमएस गयानी गोल्ड मेडलिस्ट ने सफल आपरेशन करके महिला की जान बचा ली। जबकि बच्चे को नहीं बचाया जा सका। यह अद्भुत केस मेडिकल स्टूडेंट के लिए मेडिकल लिटरेचर में लिखा जाएगा।

अद्भुत मगर सचः साढ़े 4 माह से बच्चेदानी के बाहर ठहरा था गर्भ, मेडिकल कालेज में हुआ सफल आपरेशन
Amazing but true: The pregnancy was staying outside the uterus for four and a half months, successful operation in the medical college

हमीरपुर जनपद के मौदहा तहसील में बिंवार गांव की रहने वाली ऋतु शुक्ला पत्नी अमित शुक्ला साढ़े चार माह के गर्भ से थीं। पिछले कुछ दिनों से उन्हें रक्त रिसाव की समस्या हो गई थी। उन्होंने मौदहा में दिखाया तो डाक्टर ने बच्चा खराब हो जाने की बात कह कर सफाई कर दी। सफाई के बाद भी मरीज को रक्त रिसाव से निजात नहीं मिली। तब ऋतु के परिजन ऋतु को लेकर बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज पहुंचे। जहाँ डा. नीलम सिंह एम एस गायनी गोल्ड मेडलिस्ट ने ऋतु की जांचे कराईं।

अद्भुत मगर सचः साढ़े 4 माह से बच्चेदानी के बाहर ठहरा था गर्भ, मेडिकल कालेज में हुआ सफल आपरेशन
Amazing but true: The pregnancy was staying outside the uterus for four and a half months, successful operation in the medical college

जांच से पता चला कि ऋतु के गर्भ में जो बच्चा पल रहा है वो असल मे बच्चेदानी से बाहर एक गांठ की शक्ल में मौजूद है।डाक्टर नीलम सिंह ने ऋतु के परिजनों को तत्काल ऋतु का ऑपरेशन कराने की सलाह दी। परिजनों की रजामंदी के बाद डा. नीलम सिंह ने गुरुवार को ऋतु का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद ऋतु अब खतरे से बाहर है और स्वस्थ्य हो रही है।इस अदभुत केस के बारे में डा. नीलम सिंह ने बताया कि इस तरह के केस लाखों में कभी कभार ही सामने आते हैं।

अद्भुत मगर सचः साढ़े 4 माह से बच्चेदानी के बाहर ठहरा था गर्भ, मेडिकल कालेज में हुआ सफल आपरेशन
Amazing but true: The pregnancy was staying outside the uterus for four and a half months, successful operation in the medical college

उन्होंने कहा कि इस तरह के केस में बच्चेदानी के बाहर साइड में एक गांठ की शक्ल में गर्भ ठहर जाता है। अगर डेढ़ दो माह तक ध्यान नहीं दिया जाता तो वह गांठ फट जाती है, जिससे माँ की भी मौत हो सकती है। यह अपने आपमे बहुत अदभुत केस है, इस केस में साढ़े चार माह गुज़र गए लेकिन वो गांठ फ़टी नही, समय रहते मरीज हमारे पास आ गया और ऑपरेशन करा लिया जिससे मरीज की जान बच गई।

add
डा. नीलम सिंह ने बताया कि इस केस की डिटेल आप्स गायनी जरनल में सुरक्षित की जाएगी। जो मेडिकल स्टूडेंट्स को अदभुत केसों के बारे में पढ़ाने में सहायक होगी। इस सफल ऑपरेशन के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. मुकेश कुमार यादव ने डा. नीलम सिंह और उनकी टीम की सराहना की है। इस बीच मेडिकल कालेज के स्त्री रोग विभाग में जब से यह अदभुत केस सामने आया है तब से मेडिकल डिपार्टमेंट के साथ साथ आम लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : केन नदी में चैनल निर्माण कार्य में दी जाए सुरक्षा, अधिषाशी अभियन्ता जल निगम ने पुलिस अधीक्षक को भेजा पत्र …

Banda- बुन्देलखंड में 157 क्रशर सील,तेरह करोड़ का जुर्माना

City News Uttar Pradesh

शहर में डायरिया का दंश : कब तक हो पायेगा अंत ! …

बांदा के सजे बाजार: धनतेरस पर खरीददारी का होगा महोत्सव

City News Uttar Pradesh

यूपी : माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी लोग पुलिस के रडार पर, बांदा जेल से लखनऊ पेशी पर जाने की खबर लीक होने पर किया गया चिह्नित

बांदा के बैंक में 36 लाख का गबन: कैशियर समेत तीन बैंक कर्मी भेजे गये जेल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़