26.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग नें गंवाई बांदा की कुर्सी : हो गये कथित योद्धा के "लंगड़े दांव" का शिकार !
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग नें गंवाई बांदा की कुर्सी : हो गये कथित योद्धा के “लंगड़े दांव” का शिकार !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकार नें यहां डीएम रहें अनुराग पटेल की प्रशानिक नौटंकी जो समाज सेवा के रूप में जड़ें “हवा -हवाई” फैला रहीं थी, उसको उखाड़ उन्हें यहां से “विदा” कर दिया। दीपा रंजन को यहां का नया डीएम बनाया गया है।

डीएम अनुराग नें गंवाई बांदा की कुर्सी : हो गये कथित योद्धा के "लंगड़े दांव" का शिकार !
DM Anurag lost Banda’s chair: became a victim of the alleged warrior’s “lame bet”!

दरअसल स्थानांतरित डीएम अनुराग को “श्रेष्ठ यूपी रत्न” नें बांदा डीएम के रूप से यहां से “चलता करने की राह” दिखाई ! बताते है की डीएम अनुराग पटेल को कथित एक ऐरी -गैरी संस्था से “श्रेष्ठ यूपी रत्न” दिलाने की जिस “योद्धा” नें अपने निहित स्वार्थों के लिये भूमिका रची, वही पटेल को “भारी” पड़ गई! सूत्र बताते है की मुख्य मंत्री के सामने जब यह सब बातें पहुंची तो वह “तिलमिला” गये ! कथित “स्वंय भू योद्धा” के साथ उन्हें “अनुराग का राग” नहीं भाया !

डीएम अनुराग भी यहां के पूर्व डीएम रहे “हीरालाल” के तर्ज पर “योद्धा” से जल संरक्षण के नाम पर नजदीकी बढ़ाई। यह नहीं भांप पाये की “योगी प्रशासनिक कुशलता” पसंद करते हैं,“लफ्फाजी नहीं” ! परिणाम सामने है! योद्धा के “लंगड़ा दांव” के चक्कर में “पटेल” “पटखनी” खा गये! सचिवालय में प्रशासनिक सेवा के “अंधेरे गलियारों” में फिलहाल “प्रतिक्षारत” हो गये।

दूसरा यह की “पटेल” नें यहां भाजपा की रीढ़ “संघ” के अति महत्पूर्ण पदाधिकारियो को “महत्व” नहीं दिया ! उनसे दूरी बनाये रखी। उनके पास “एमपी -एमएलए” कोर्ट की सी “अदालतें” ही लगती रही। उन्हीं की सुनवाई औऱ “संघ से रुसवाई” पटेल के लिये “कोढ़ में खाज” सा साबित हुई !

डीएम अनुराग नें गंवाई बांदा की कुर्सी : हो गये कथित योद्धा के "लंगड़े दांव" का शिकार !
DM Anurag lost Banda’s chair: became a victim of the alleged warrior’s “lame bet”!

खैर अब दीपा निरंजन नये डीएम के रूप यहां अपनी प्रशासनिक क्षमता का “दीप” वास्तविकता के धरातल पर “प्रज्वलित” करेंगी। “योद्धा” के “लंगड़ा दांव” से अपने को दूर रख “अति पिछड़े और आकड़ों में अति सुधरे”, बांदा के लिये जरूर “तनमन्यता” से काम करेगी। अपनी प्रशासनिक क्षमता की “ॐ शांति” नहीं “ऊँ क्रांति” बिखेरेगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महा पूजा : हर -हर के जयकारों के बीच “बम -बम” की गूंज

City News Uttar Pradesh

Banda : बीमारी से आजिज आकर छात्रा ने लगाई फांसी, मौत …

City News Uttar Pradesh

Banda : रोडवेज बस में आग लगने से मचा हड़कंप, यात्रियों ने बस से नीचे उतरकर बचाई जान…

बांदा ऑक्सीजन पार्क में 250 मौतें : भीषण गर्मी से मौत की आशंका, जांच शुरू

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखि‍लेश ने भाजपा पर फ‍िर बोला हमला, कहा- सरकार में चल रहा महंगाई का अमृतकाल

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में भाजपा का दस और समाजवादी पार्टी का तीन सीटों पर कब्जा, पढ़िए किस सीट पर किसने लहराया जीत का परचम, किसको मिले कितने वोट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़