City News Uttar Pradesh
अक्षय नवमी पर पूजे गये आंवला वृक्ष : सुख -समृधि की मांगी गई कामना
उत्तर प्रदेश

अक्षय नवमी पर पूजे गये आंवला वृक्ष : सुख -समृधि की मांगी गई कामना

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में अक्षय नवमी का पर्व अपने यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। आंवला वृक्ष का विधि-विधान से पूजन
कर महिलाओं ने परिवार के लिए खुशहाली मांगी है। आंवला वृक्ष का परिक्रमा करने के बाद सगे-संबंधियों के साथ बैठकर भोजन किया। शहर के नवाबटैंक स्थित उद्यान नर्सरी और कलेक्ट्रेट परिसर में पूजन करने वाले वालों की पूरे दिन भीड़ रही।

अक्षय नवमी पर पूजे गये आंवला वृक्ष : सुख -समृधि की मांगी गई कामना
Amla tree worshiped on Akshaya Navami: wish for happiness and prosperity

बुधवार को सुबह से महिलाओं ने घरों में खीर-पूड़ी, सब्जी सहित कई पकवान बनाए। अपने घरों के नजदीक आंवला के बागों में परिवार व बच्चों के साथ पहुंचकर आंवला की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। धागे से आंवला वृक्ष में सात फेरे बांधने के बाद घर से लाए पकवान का भोग लगाया। इसके बाद पुरोहितों व अपने सगे-संबंधियों को भोजन कराने के बाद महिलाओं व बच्चों ने खुद भोज किया।

अक्षय नवमी पर पूजे गये आंवला वृक्ष : सुख -समृधि की मांगी गई कामना
Amla tree worshiped on Akshaya Navami: wish for happiness and prosperity

मान्यता है कि अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष का पूजन कर उसके नीचे भोजन करने से सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। महिलाओं ने पूजन के साथ परिवार के खुशहाली व समृद्धि की भी कामना की। जिले भर के अलग- अलग क्षेत्रों में महिलाओं ने आंवला के पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की। शहर के बड़ोखर खुर्द स्थित महावीरन मंदिर परिसर, कालू कुआं , इंदिरा नगर क्षेत्र, उद्यान नर्सरी आदि स्थानों में भी पूजन को लेकर काफी भीड़ उमड़ी। बबेरू, अतर्रा, नरैनी, पैलानी और तिदवारी क्षेत्र में भी अक्षय नवमी पूजा श्रद्धा व भक्ति के साथ की गई।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे. रीभा की कड़ी चेतावनी: राजस्व वसूली में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

स्टेडियम बना अफसरशाही की कब्रगाह: स्विमिंग पूल बंद, खिलाड़ियों की हिम्मत तोड़ता सिस्टम

बांदा : गायों को दफनाने के मामले में एसडीएम भी निलंबित

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की समाजसेवा: जनता ने कहा- ‘विधायक हो तो ऐसा’, जीता सबका का दिल

City News Uttar Pradesh

शादीशुदा प्रेमी जोड़े का खौफनाक कदम: परिवार नहीं माने तो मौत को लगाया गले

City News Uttar Pradesh

टीईटी की ‘बाध्यता’ के खिलाफ ‘शिक्षकों’ का उमड़ा सैलाब: सांसद को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़