City News Uttar Pradesh
जुआ खेलते समय युवक को तमंचे से मारी गोली, घटना को अंजाम देकर फरार हुए हमलावर
उत्तर प्रदेश

जुआ खेलते समय युवक को तमंचे से मारी गोली, घटना को अंजाम देकर फरार हुए हमलावर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जुआ खेलते समय बाइक सवार ने आकर तमंचे से युवक को गोली मार दी। उसने दोबारा गोली मारने के लिए तमंचा भरने का प्रयास किया तो घायल युवक ने किसी तरह भागकर अपने को बचाया। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। स्वजन के जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस फरार आरोपित को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

जुआ खेलते समय युवक को तमंचे से मारी गोली, घटना को अंजाम देकर फरार हुए हमलावर
The youth was shot with a pistol while gambling, the attackers fled after completing the incident

गिरवां थाना के ग्राम खुरहंड जुगुल किशोर का पुरवा निवासी शिवबली यादव का 25 वर्षीय पुत्र छोटू रविवार करीब ढाई बजे घर के पास रोड किनारे बैठकर जुआ खेल रहा था। वहां कुछ देर बाद गांव का युवक बउआ परिहार बाइक से पहुंच गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

जुआ खेलते समय युवक को तमंचे से मारी गोली, घटना को अंजाम देकर फरार हुए हमलावर
The youth was shot with a pistol while gambling, the attackers fled after completing the incident

जिसमें बउआ ने तमंचे छोटू को गोली मार दी। गोली बांयी ओर पीठ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के पिता ने बताया कि हमलावर ने दोबारा फिर से गोली मारने का प्रयास किया। जिसमें छोटू ने किसी तरह वहां से भागकर अपने को बचाया। सूचना मिलने पर उन्होंने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज भिजवाया है। घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। इस बीच अधिकारियों के निर्देश पर शहर कोतवाली निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला व एसआइ धर्मेंद्र सिंह ने घायल युवक व उसके स्वजन के अस्पताल में बयान दर्ज किए हैं। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि युवक छोटू पान की दुकान में खड़ा था। हमलावर ने बाइक से आकर नजदीक से उसे गोली मारी है। फरार हमलावर को पकड़ने के लिए थाने समेत एसओजी व सर्विलांस की टीम को लगाया गया है। स्वजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग पोषण माह पर रहें सावधान : बांदा में नहीं मिट सका कुपोषण का कलंक ! …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में ‘महामारी’ का साया: फर्जी ‘आंकड़े’ चमकाए, टीकाकरण में ‘लापरवाही’ उजागर !

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व विधायक दलजीत का हल्ला बोल: समितियों में खाद फिर भी क्यों ‘सिम-सिम बंद’

City News Uttar Pradesh Desk

छत्तीस बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप: विद्यालय में लापरवाही की खुली पोल

City News Uttar Pradesh

देववाणी स्थल की दुर्दशा: साल में एक बार ही खुलता है ‘पट’, पुजारी लगाते हैं हाजिरी !

City News Uttar Pradesh Desk

आवास योजना पर ‘सरकारी ताला’: छत का ‘सपना’ फाइलों में दफन, वादों की इमारत ढही ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़