City News Uttar Pradesh
टीम इंड‍िया दो को और दक्षिण अफ्रीका के ख‍िलाड़ी पांच को आएंगे लखनऊ, इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा क्रिकेट
उत्तर प्रदेशखेल कूद

टीम इंड‍िया दो को और दक्षिण अफ्रीका के ख‍िलाड़ी पांच को आएंगे लखनऊ, इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा क्रिकेट

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Ekana International Stadium) में छह अक्टूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मुकाबले के लिए पूरा लखनऊ उत्साहित है। भारतीय धुरंधर दो अक्टूबर को और दक्षिण अफ्रीका की टीम पांच अक्टूबर की शाम को लखनऊ पहुंचेगी। खेल प्रेमी अपने चहेते क्रिकेट स्टार को देखने के लिए धड़ाधड़ टिकट खरीद रहे हैं। इसका अंदाजा इन आंकड़ों से लगाया जा सकता है कि 15 दिनों में ही पचास हजार की क्षमता वाले इस स्टेडियम के 30 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं। करीब दस हजार टिकट काउंटर से बेचने पर विचार किया जा रहा है।

टीम इंड‍िया दो को और दक्षिण अफ्रीका के ख‍िलाड़ी पांच को आएंगे लखनऊ, इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा क्रिकेट
Team India will come to two and South Africa players will come to Lucknow, cricket will be held at Ekana International Stadium

– 12 सौ से 22 हजार रुपये तक के टिकट

इस मैच के लिए एक निजी कंपनी ने 12 सौ से लेकर 22 हजार रुपये तक के टिकटों की दर तय की है। इसमें 26 हजार से भी अधिक टिकट बिक चुके हैं। ईस्ट और वेस्ट स्टैंड के 12 सौ रुपये वाले टिकट 80 फीसदी बिक चुके हैं। इकाना स्पोर्ट्स सिटी के प्रबंध निदेशक उदय सिन्हा ने बताया कि 15 स‍ितंबर से आनलाइन टिकटों की बिक्री हो रही है। अब एक अक्टूबर से आफलाइन टिकट बिक्री शुरू कर दी जाएगी। आफलाइन टिकट इकाना स्टेडियम के गेट नंबर दो पर बनी विंडो पर मिलेगा। आनलाइन टिकट बुक करने वालों के घर पर डाक द्वारा टिकट भेजा जाएगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल संस्थान का भ्रष्टाचार ? निकम्मेपन और प्यास की तिकड़ी से शहर में हाहाकार ?

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- जो दंगा कराते हैं वही सत्ता में, मुद्दों को भटकाना चाहती है बीजेपी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘अफसरशाही’ पर ‘तगड़ा प्रहार’: सवालों से ‘हिली’ प्रशासनिक कुर्सियां !

City News Uttar Pradesh

युवती के बैंक खाते से साईबर अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपये उड़ाये, थाने में रिपोर्ट दर्ज

Banda- बढ़ रही रार: अनशनकारी चिकित्सक का सीएमओ ने किया तबादला…

City News Uttar Pradesh

आईरेड प्रशिक्षण में पुलिस कर्मियों को दी गई जानकारी, एप के माध्यम से दुर्घटना बाहुल्य मार्ग किए जाएंगे चिन्हित

ब्रेकिंग न्यूज़