City News Uttar Pradesh
बसपा सुप्रीमो मायावती का हमला, विपक्ष को बेरोजगार कहना, भाजपा की अहंकारी सोच
उत्तर प्रदेश

बसपा सुप्रीमो मायावती का हमला, विपक्ष को बेरोजगार कहना, भाजपा की अहंकारी सोच

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने कहा कि विपक्ष के प्रति भाजपा का रवैया द्वेष व अहंकारपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के प्रति चिंतित नहीं है। यही कारण है कि महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से जूझती जनता के लिए सुधार कार्य नजर नहीं आ रहा है।

बसपा सुप्रीमो मायावती का हमला, विपक्ष को बेरोजगार कहना, भाजपा की अहंकारी सोच
BSP supremo Mayawati’s attack, calling the opposition unemployed, BJP’s arrogant thinking

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी विधानसभा मानसून सत्र से पहले भाजपा का दावा कि प्रतिपक्ष यहां बेरोजगार है। यह इनकी अहंकारी सोच व गैर-जिम्मेदाराना रवैये को उजागर करता है। सरकार की सोच जनहित व जनकल्याण के प्रति ईमानदारी एवं वफादारी साबित करने की होनी चाहिए, न कि प्रतिपक्ष के विरुद्ध द्वेषपूर्ण रवैये की।

बसपा सुप्रीमो मायावती का हमला, विपक्ष को बेरोजगार कहना, भाजपा की अहंकारी सोच
BSP supremo Mayawati’s attack, calling the opposition unemployed, BJP’s arrogant thinking

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार अगर प्रदेश के समुचित विकास व जनहित के प्रति चिंतित व गंभीर होती तो उनका यह विपक्ष-विरोधी बयान नहीं आता, बल्कि वे बताते कि जबर्दस्त महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, गड्ढेयुक्त सड़क, बदतर शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था में नजर आने वाला सुधार किया है व पलायन भी रोका है। सोमवार से यूपी का विधानमंडल सत्र शुरू हो गया है। पहले दिन सपा ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में पैदल मार्च और धरना किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल : विकास की करेंगे बैटिंग ! …

City News Uttar Pradesh

UP GIS 2023: यूपी में 75 हजार करोड़ का निवेश करेंगे मुकेश अंबानी, हर गांव में 5G और JIO स्‍कूल की सौगात

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें लगाई चौपाल : विकास कार्यों का देखा हाल …

City News Uttar Pradesh

News- बिजली स्मार्ट मीटर जांच में फेल, चीनी चिप उछाल रहा बिल

City News Uttar Pradesh

लापता युवक का सिर कटा मिला शव: इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘डबल बाढ़’ का कहर : ‘केन-यमुना’ के उफान ने डराया, 28 गांव का संपर्क टूटा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़