24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
प्राइवेट बस परिचालक को दूसरे बस ने रौंदा: हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

बांदा : रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत, झांसी-प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। साइकिल सवार किसान को झांसी-प्रयागराज हाईवे पर बिजली पावर हाउस के पास रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किसान की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की। उसे हिरासत में ले लिया गया है।
शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मोहल्ला राजनगर निवासी 70 वर्षीय किसान जंगलिया यादव अतर्रा ग्रामीण के जरुहा चौकी के पास चार बीघे में बोई धान की फसल की रखवाली करने साइकिल से जा रहे थे।

बांदा : रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत, झांसी-प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा
Banda: Bicycle riding farmer dies due to roadways bus collision, accident happened on Jhansi-Prayagraj highway

प्रयागराज से बांदा की तरफ जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। चालक साकेत मिश्रा ने बस रोक तत्काल ई रिक्शा से किसान को सीएचसी पहुंचाया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर दूसरी बस से यात्रियों को भेजा।
पुत्र चुन्नू यादव की तहरीर पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की। घटना से पत्नी शांति देवी समेत स्वजन बेहाल हैं। जंगलिया चार बीघे खेत में किसानी करते थे। पुत्र राजा, चुन्नू, राजकुमार व राजकरण परिवार के साथ अलग रहते थे। प्रभारी निरीक्षक अनूप दुबे का कहना है कि चालक को हिरासत में लेकर बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

 

 

Azadi Ka Amrit Mahotsav 2022 independence day (Sharad Mishra - Editor in Chief) City News Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दाे की हुई मौके पर मौत, एक घायल

City News Uttar Pradesh

भाजपा माईक्रो डोनेशन अभियान में कामयाब : तीस हजार लोगों नें चंदा दे पूरा किया लक्ष्य

तीन चरणों ने भाजपा को इतिहास बना दिया: वोटिंग खत्म होते ही सपा चीफ अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा

कमासिन का पन्नाह पावर हाउस नहीं दे रहा बिजली: निकम्मे पन की हो गई हद !

City News Uttar Pradesh

भीषण सड़क हादसा: बांदा में हाईवे पर टायर बदल रहे चालक व खलासी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

दलजीत नेत्र रोगियों का करेंगे कल्याण, रविवार को विशाल नेत्र शिविर में फ्री इलाज …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़