City News Uttar Pradesh
भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें उठाई मांग : नागपुर, कोटा के लिये चले ट्रेन
उत्तर प्रदेश

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें उठाई मांग : नागपुर, कोटा के लिये चले ट्रेन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा एवं अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने बांदा से नागपुर और कोटा के लिए दो ट्रेन चलाए जाने की मांग की है। पूर्व जिला अध्यक्ष ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखा है।

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें उठाई मांग : नागपुर, कोटा के लिये चले ट्रेन
Former BJP District President Ashok Tripathi raised the demand: Train left for Nagpur, Kota

बताया कि बांदा महोबा चित्रकूट बुंदेलखंड क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे का बांदा मुख्यालय बहुत ही महत्वपूर्ण स्टेशन है। जहां से सभी क्षेत्रों के लोग कोटा और नागपुर के लिए आते जाते हैं। वर्तमान में बांदा से नागपुर और कोटा के लिए सीधी ट्रेन नहीं है। जिससे यहां के लोगों को झांसी जाकर यात्रा करनी पड़ती है। भारी असुविधा होती है।

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें उठाई मांग : नागपुर, कोटा के लिये चले ट्रेन
Former BJP District President Ashok Tripathi raised the demand: Train left for Nagpur, Kota

पूर्व जिला अध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि बांदा से कोटा और नागपुर जाने वाले सैकड़ों विद्यार्थी मेडिकल इंजीनियरिंग विधि की पढ़ाई करते हैं परंतु बांदा से सीधी ट्रेन नहीं है। जिस कारण यहां के विद्यार्थियों और व्यापारियों तथा आम आदमियों को नागपुर और कोटा के लिए मानसिक, आर्थिक शारीरिक, परेशानी है ।

भाजपा नेता ने पत्र की एक प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री, किरन रिजिजू कानून मंत्री और देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र को भेजते हुए कहा है कि विधि के लिए पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत ट्रेन में 50 फ़ीसदी छूट प्रदान की जाए। ट्यूशन फीस में 25 फीसदी छूट हो,जिससे सैंकड़ों लोगों का सपना साकार हो सकेगा जो लड़कियों को कानून और विधि के क्षेत्र में पढ़ाई करा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: वाहनों पर कसा शिकंजा, 5 ऑटो सीज, 15 का चालान

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट का ‘न्यू वाटर पार्क’ बना ‘स्किन बर्निंग जोन’: जहर उगल रहा ‘पार्क’ का पानी, प्रशासन क्यों ‘खामोश’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश नें मंडल बैठक में भरी हुंकार : जनसेवा में समर्पण के साथ करें कार्य

City News Uttar Pradesh

कैंसर से त्रस्त हलवाई ने की खुदकुशी, बेतवा एक्सप्रेस के आते ही पटरी पर लेटकर दी जान …

City News Uttar Pradesh

बांदा : पचास से ज्यादा बच्चों के यौनशोषण मामाले में कोर्ट में हुई सुनवाई, सीबीआइ के पैरोकार ने साक्ष्यों को लेकर दिया आवेदन

होशियार : सर्किल रेट एक सप्ताह में 20 फीसदी तक बढ़ेंगे, भूमि व मकान होगें महंगे

ब्रेकिंग न्यूज़