27.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
सरकार की जुल्मी दोहरी नीति ? "बहनों पर करम" और "भाईयों पर सितम" !
उत्तर प्रदेश

सरकार की जुल्मी दोहरी नीति ? “बहनों पर करम” और “भाईयों पर सितम” !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रक्षाबंधन पर परिवहन निगम “बहनों पर करम” और “भाईयों पर सितम” ढायेगा। परिवहन निगम नें रक्षा बंधन को बहनों को तो मुफ्त यात्रा की सौगात दी है पर भाईयों को मुफ्त यात्रा की सौगात नहीं दी जबकि अधिकांश भाई स्वंय ही अपनी बहनों के यहां राखी बंधवाने के लिये जाते हैं। फिर ऐसे में सवाल उठता हैं कि यात्रा सुविधा के लिये एक ही लक्ष्य हेतु दोहरा मापदंड क्यों ?

सरकार की जुल्मी दोहरी नीति ? "बहनों पर करम" और "भाईयों पर सितम" !
Government’s double policy? “Karam on Sisters” and “Sitam on Brothers”!

रोडवेज की यह सुविधा इस बार मात्र बहनों के लिये 24 घंटे के बजाय 48 घंटे तक मिलेगी। बहनें 10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक बस में जीरो बैलेंस टिकट पर यात्रा कर सकेंगी। राखी बंधवाने जानें के लिये भाईयों को किराया अदा करना पड़ेगा। चित्रकूटधाम मंडल में करीब 400 बसों का बेड़ा तैयार है।

सरकार की जुल्मी दोहरी नीति ? "बहनों पर करम" और "भाईयों पर सितम" !
Government’s double policy? “Karam on Sisters” and “Sitam on Brothers”!

क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि त्योहार को लेकर बसें तैयार हैं। यह सुविधा परिवहन निगम की सभी बसों में अनुमन्य होगी। महिलाओं की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। शिकायत पर तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करायी जायेगी।
परिवहन निगम ने बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में इस बार 75 हजार से अधिक सिर्फ बहनों की यात्रा करने का अनुमान लगाया है। साल 2021 मेें करीब 50 हजार से अधिक बहनों ने फ्री में यात्रा की थी। इससे पहले वर्ष 2020 में फ्री यात्रा करने वाली बहनों की संख्या 46,468 थी।

सरकार की जुल्मी दोहरी नीति ? "बहनों पर करम" और "भाईयों पर सितम" !
Government’s double policy? “Karam on Sisters” and “Sitam on Brothers”!

लंबी दूरी की बसों को पूरी तरह फिट रखने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित होगा । यदि बसों में किसी प्रकार की खराबी आती है तो चालक तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करेगा। ऐसी स्थिति में मुख्यालय से गंतव्य के लिए दूसरी बस भेजी जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

UP Election 2022: कांग्रेस का भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र, राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी ने किया जारी, जानिए कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में क्या-क्या किए वादे

City News Uttar Pradesh

पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास : दहेज के लिए चाकू से गोदकर उतारा था मौत के घाट, कोर्ट ने अर्थदंड भी लगाया

City News Uttar Pradesh

बांदा में कृष्ण जन्मोत्सव आंसुओं में डूबा: कान्हा फिर लो अवतार, बढ़ गया पाप !

City News Uttar Pradesh Desk

आनंदम सिटी द्वारा भूखंड रजिस्ट्रियां अवैध ? कथित अवैधानिक सोसायटी फिर गरमाई !

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने शुरू किया हरियाली मिशन: पौधारोपण से शहर को बनाएंगे हरित

विधायक प्रकाश का प्रयास: बांदा सदर विधान सभा में सडकों का बिछेगा जाल

ब्रेकिंग न्यूज़