24.6 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
दुष्कर्म की घटना ने लिया बड़ा रूप : आरोपी के घर पर 150 ग्रामीणों का धावा, वाहन में की तोड़फोड़, एहतियात के तौर पर फोर्स की गई तैनात
उत्तर प्रदेश

दुष्कर्म की घटना ने लिया बड़ा रूप : आरोपी के घर पर 150 ग्रामीणों का धावा, वाहन में की तोड़फोड़, एहतियात के तौर पर फोर्स की गई तैनात

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नरैनी में घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को शुक्रवार रात पड़ोसी युवक ने टाफी देने के बहाने घर ले गया और दुष्कर्म किया। रोते हुए घर पहुंची चार साल की बच्ची ने मां से हालत बयां की। पिता की तहरीर पर लैंगिक अपराध बाल संरक्षण अधिनियम की धारा 376 एबी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

दुष्कर्म की घटना ने लिया बड़ा रूप : आरोपी के घर पर 150 ग्रामीणों का धावा, वाहन में की तोड़फोड़, एहतियात के तौर पर फोर्स की गई तैनात
The incident of rape took a big form: 150 villagers attacked the house of the accused, vandalized the vehicle, force was deployed as a precaution

– लोडर किया क्षतिग्रस्त, आग लगाने का प्रयास

मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने शनिवार शाम बड़ा रूप ले लिया। आक्रोशित करीब सौ से ज्यादा लोगों ने आरोपित के घर के बाहर जाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। लोडर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के विरोध में नारेबाजी की। कोतवाली का घेराव किया। एहतियात के तौर पर आरोपी के घर के आसपास फोर्स तैनात की गई है।

दुष्कर्म की घटना ने लिया बड़ा रूप : आरोपी के घर पर 150 ग्रामीणों का धावा, वाहन में की तोड़फोड़, एहतियात के तौर पर फोर्स की गई तैनात
The incident of rape took a big form: 150 villagers attacked the house of the accused, vandalized the vehicle, force was deployed as a precaution

उधर, बच्ची के पिता ने दबंग आरोपी व उसके परिजनों से खतरा बताकर पुलिस से सुरक्षा मांगी है। गांव में हालातों को देखते हुए देर रात एक प्लाटून पीएसी लगा दी गई।मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन घटना को लेकर ग्रामीण बेहद गुस्से में हैं। 150 से अधिक युवाओं के हुजूम ने कोतवाली के सामने करीब एक घंटे तक प्रदर्शन और घेराव किया।
यहां से जुलूस की शक्ल में आरोपी को फांसी देने के नारे लगाते हुए आरोपी के घर की ओर जाने लगे। घर के बाहर कुछ दूरी पर खड़े आरोपी के लोडर में तोड़फोड़ की। आरोपी के घर पहुंचते इससे पहले ही क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और आक्रोशित युवाओं को कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया।

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अपने पिता के साथ लकड़ी का व्यापार करता है। ये लोग दबंग किस्म के हैं। आये दिन गांव वालों से ये विवाद करते रहते हैं। कई बार इसकी शिकायत हुई, मगर पुलिस ने इन पर कभी कार्रवाई नहीं की

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पति और बेटे द्वारा पीटे जाने से झुब्ध महिला होमगार्ड ने फांसी लगाकर की खुसकुशी

दस करोड़ का तोहफा: दो नए कस्तूरबा विद्यालय तैयार, 800 बेटियों का बदलेगा ‘भविष्य’

City News Uttar Pradesh Desk

अशोक सिंह गौर खफा: पैलानी में क्यों नहीं बना डाक बंगला, फाइल में ‘सो’ रहा स्वीकृत गेस्ट हाउस !

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद बोले : एक भारत श्रेष्ठ भारत निर्माण में करें योगदान

City News Uttar Pradesh

बांदा के चकबंदी अधिकारी निलंबित : पकड़ी गई अनियमिततायें एवं भ्रष्टाचार

खबर का असर : बालू के अवैध खनन एवं परिवहन पर बारह गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़