City News Uttar Pradesh
Bhupinder Singh: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर भूपिंदर सिंह का निधन, 82 साल की उम्र में कहा अलविदा
देश विदेशमनोरंजन

Bhupinder Singh: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर भूपिंदर सिंह का निधन, 82 साल की उम्र में कहा अलविदा

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर भूपिंदर सिंह का मुंबई में निधन हो गया है। महान गायक के निधन के बारे में उनकी उनकी पत्नी और गायिका मिताली सिंह ने जानकारी दी। भूपिंदर सिंह को उनकी भारी आवाज के लिए जाना जाता है। उन्होंने बॉलीवुड के कई गानों को अपनी आवाज दी। सोमवार शाम गायक के निधन के बारे में जानकारी देते हुए उनकी पत्नी मिताली ने कहा कि “वह कुछ समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।”

Bhupinder Singh : मशहूर गायक भूपिंदर सिंह का निधन, 82 साल की उम्र में कहा अलविदा
Bhupinder Singh: Famous singer Bhupinder Singh passed away, said goodbye at the age of 82

गायक ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सामने आई जानकारी के मुकाबिक संगीत निर्देशक उत्तम सिंह ने बताया कि भूपिंदर का अंतिम संस्कार कल सुबह 11.30 बजे ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा। भूपिंदर सिंह को बॉलीवुड में उनके कई मशहूर गानों के लिए गाना जाता है। उन्होंने “मौसम”, “सत्ते पे सत्ता”, “अहिस्ता अहिस्ता”, “दूरियां”, “हकीकत” और कई अन्य फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी।

Bhupinder Singh : मशहूर गायक भूपिंदर सिंह का निधन, 82 साल की उम्र में कहा अलविदा
Bhupinder Singh: Famous singer Bhupinder Singh passed away, said goodbye at the age of 82

उनके कुछ प्रसिद्ध गीतों की बात करें तो “होके मजबूर मुझे, उसे बुलाया होगा“, “दिल ढूंढता है“, “दुकी पे दुकी हो या सत्ते पे सत्ता“ जैसे गाने आज भी लोगों के जुबान में चढे हुए हैं। भूपिंदर सिंह मशहूर भारतीय संगीतकार और मुख्य रूप से एक गजल गायक थे। उन्होंने बचपन में अपने पिता से गिटार बजाना सीखा था। दिल्ली आने के बाद उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के लिए एक गायक और गिटारवादक के रूप में काम किया। साल 1964 में संगीतकार मदन मोहन ने उन्हें अपना पहला बड़ा ब्रेक दिया था।

Bhupinder Singh : मशहूर गायक भूपिंदर सिंह का निधन, 82 साल की उम्र में कहा अलविदा
Bhupinder Singh: Famous singer Bhupinder Singh passed away, said goodbye at the age of 82

भूपेंद्र सिंह का जन्म 6 फरवरी, 1940 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता प्रोफेसर नत्था सिंह भी एक बेहतरीन संगीतकार थे। साल 1978 में रिलीज हुई एक फिल्म में गुलजार के लिखे गाने ‘वो जो शहर था’ से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई। भूपेंद्र ने 1980 में बांग्ला गायिका मिताली मुखर्जी से शादी की थी। हालांकि, दोनों की कोई संतान नहीं है। गायक के निधन पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने शोक व्य्क्त किया है।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

‘द कश्मीर फाइल्स’ फ़िल्म की टीम से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले- फिल्म समाज और देश को करेगी जागरूक

नरेन्द्र मोदी सरकार का अब तक का कार्य काल : अच्छे दिन से आत्म भारत तक

City News Uttar Pradesh

In Balika Vadhu Season 2, Banda’s daughter actress Supriya Shukla will be seen.

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : प्रधानमंत्री मोदी का तंज, बोले- यूपी को नहीं चाहिए गर्वंमेंट ऑफ दा फैमिली, बाय दा फैमिली फॉर दा फैमिली

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट डिफेंस कॉरिडोर पर 72 ‘देशों’ की नजर: हथियार से मिसाइल तक का बनेगा ‘हब’ !

City News Uttar Pradesh Desk

‘ब्राउन’ में करिश्मा का धांसू अवतार: ट्रेलर देखकर करण जौहर भी हुए फैन, ओटीटी पर होगा धमाका

ब्रेकिंग न्यूज़