City News Uttar Pradesh
मोरंग डंप में हो रहा "खेल" ? आखिर संबंधित अधिकारियों से क्या है "ताल- मेल" ?
उत्तर प्रदेश

मोरंग डंप में हो रहा “खेल” ? आखिर संबंधित अधिकारियों से क्या है “ताल- मेल” ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आश्चर्य और प्रशानिक खामोशी भरी ख़बर इन दिनों जमकर चर्चित हैं। जिले में मौरंग डंप अधिकांश लाईसेंस धारक बेखौफ निधार्रित मात्रा से ज्यादा बालू डंप कर रहें हैं। शासन ने इस बार मानसून सत्र तक के लिए जनपद में 23 कारोबारियों को लाइसेंस जारी किया है। इनके लिए घन मीटर में मात्रा निर्धारित कर दी गई है,पर खनिज विभाग स्टाक पर नजर नहीं रख रहा। समय और नियमों के विपरीत डंप का खेल हुआ हैं और हो रहा हैं ?

मोरंग डंप में हो रहा "खेल" ? आखिर संबंधित अधिकारियों से क्या है "ताल- मेल" ?
“Sports” happening in Morang dump? After all, what is the “co-ordination” with the officials concerned?

जनपद में 30 जून से नदियों में खनन का कार्य बंद कर दिया गया है। अब मौरंग के डंप का खेल शुरू है। बारिश के सीजन में खनन बंद होने से डंप मौरंग महंगे दामों पर बिकती है और इसमें खेल भी खूब होता है। डंप का लाइसेंस लेने वाले कारोबारी नदी किनारे ही डंप स्थल बनाते हैं।

मोरंग डंप में हो रहा "खेल" ? आखिर संबंधित अधिकारियों से क्या है "ताल- मेल" ?
“Sports” happening in Morang dump? After all, what is the “co-ordination” with the officials concerned?

जबकि शासन के निर्देश हैं कि खनन पट्टा क्षेत्र से कम से कम पांच किलोमीटर की दूरी पर डंप होना चाहिए। साथ ही खनन पट्टा धारक व उनके रिश्तेदारों को लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। लेकिन, यहां जुगाड़ के दम पर पट्टा धारक ही लाइसेंस हासिल कर लेते हैं। साथ ही नदियों के किनारे डंप करते हैं। इसके बाद नदियों से मौरंग ढोकर डंप करने का सिलसिला सितंबर तक जारी रहता है।

इस बार खनिज विभाग में 30 कारोबारियों ने मौरंग डंप के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। इनमें से 23 को लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं। खनिज विभाग ने हर डंप लाइसेंस धारक के लिए मात्रा निर्धारित की है। निरीक्षण किया जाये तोनिर्धारण से ज्यादा डंप मिलेगा। ऐसे में मौरंग जब्तीकरण के साथ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई होनी चाहिऐ ,पर सब कुछ लक्ष्मी जी सदा सहाय की आड़ हैं !

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कप्तान पलाश बंसल की ‘पारखी आंखों’ का जवाब नहीं: ‘भांप’ गये ‘बांदा मीडिया’ की ‘जीवन रेखा’ ?

City News Uttar Pradesh

अभियंताओं का ऐलान: विद्युत विभाग का निजीकरण नहीं रुका तो होगा “बड़ा आंदोलन”

City News Uttar Pradesh

तेज धूप के बाद काले बादलों का आतंक: बारिश और बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त

City News Uttar Pradesh

News- युवक युवती का पेड़ से लटकता मिला शव, इलाके में फैली सनसनी…..

City News Uttar Pradesh

निकम्मापन : पुराने आवास मिले नहीं, नये आवासों का लक्ष्य जारी ! …

यूपी का महाबली डान मुख्तार चित्रकूट जेल कांड से क्या दहशत में, कोर्ट में वजन घटने का दुखड़ा ! …

ब्रेकिंग न्यूज़