- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम अनुराग पटेल मिर्जापुर की तर्ज पर यहां भी जल संचयन करने हेतु ‘‘जलकुम्भी हटाओ-तालाब बचाओ’’ अभियान चलवायेगें। डीएम अनुराग स्वंय भी तालाब में उतरेगें। साथ ही अभियान में सीडिओ, एडीएम, एसडीएम एंव अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की भी स्वयं सफाई करेंगे। सबकी ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। अनुराग पटेल जब डीएम मिर्जापुर थे तो वंहा भी यह अभियान चलवाया था। बांदा में पचास तालाब चयनित किये गये हैँ। अभियान 27 जून को एक साथ चलेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि महिला अधिकारी तालाब में प्रवेश नही करेंगी बल्कि बाहर रहकर सफाई कार्य में सहयोग प्रदान करेंगी। खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत ग्राम प्रधान के सहयोग जलकुम्भी सफाई हेतु आवश्यक उपकरण की व्यवस्था करेंगे तथा गड्ढा खुदवाकर तालाब से निकाली गयी जलकुम्भी को रखकर खाद के रूप में प्रयोग करेंगे।
इसके बाद इन्ही तालाबों के भीटों में वृक्षारोपण करने के दौरान जलकुम्भी की खाद का उपयोग करेंगे जिससे वृक्ष जल्दी विकसित हो। इसमें सभी प्रधान एवं जनसामान्य की सहभागिता भी ली जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि सभी अधिकारी अपने-अपने निर्धारित तालाबों में समय से पहुंचकर सफाई कार्य को अंजाम देंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
