City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड पर योगी सरकार ने दिखाई मेहरबानी, कृषि-पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं पर किया फोकस
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड पर योगी सरकार ने दिखाई मेहरबानी, कृषि-पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं पर किया फोकस

 

  • ( ख़ास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार-2.0 ने अपने पहले बजट में बुंदेलखंड पर फिर मेहरबानी दिखाई है। यहां कृषि, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस किया है। साथ ही उद्योगों के जरिये रोजगार देने की तैयारी की है। वहीं, कानपुर देहात और औरैया में बन रहे मेडिकल कालेजों के काम में और तेजी आएगी।

बुंदेलखंड पर योगी सरकार ने दिखाई मेहरबानी, कृषि-पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं पर किया फोकस
Yogi government showed kindness to Bundelkhand, focused on agri-tourism and health services

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन पशुपालन महाविद्यालय का काम अब जल्द पूरा होगा। बजट में इसके लिए करीब 18 करोड़ रुपये की व्यवस्थ की गई है। महाविद्यालय को मान्यता मिलने की राह भी आसान होगी। बुंदेले पशुपालन के गुर सीखकर समृद्ध होंगे। साथ ही करीब पांच करोड़ रुपये से सड़क, साढ़े चार करोड़ रुपये से टाइप-4 आवास और डेढ़ करोड़ रुपये टाइप-1 आवास के लिए स्वीकृत किए गए हैं। चित्रकूटधाम तीर्थ विकास परिषद को 3.50 करोड़ दिए जाने से पर्यटन को पंख लगेंगे। जिला प्रशासन अमावस्या मेला में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की भूमि की व्यवस्था के काम को आगे बढ़ाएगा।

बुंदेलखंड पर योगी सरकार ने दिखाई मेहरबानी, कृषि-पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं पर किया फोकस
Yogi government showed kindness to Bundelkhand, focused on agri-tourism and health services

वाल्मीकि आश्रम लालापुर व गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर में पर्यटन विकास के काम होंगे। इसी तरह महोबा में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए चार अन्य जनपदों के साथ 50 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई है। यहां 45 फैक्ट्रियों की स्थापना होनी है। इससे रोजागर के साधन उपलब्ध होंगे। उन्नाव में छह साल से लटके हरदोई बाईपास निर्माण की आस जगी है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मौदहा पालिका बनी भ्रष्टाचार का महाकुंभ ! रज़ा मोहम्मद की राजी से कमीशन का चरमोत्कर्ष

City News Uttar Pradesh

बुंदेली कन्या जन्मोत्सव : नवरात्र पर्व में “डीएम अनुराग” नें मचाईं “धूम” : धर्म गुरू भी रहे हैं “झूम”

City News Uttar Pradesh

हिस्ट्रीशीटर मर्डर: सिर और सीने में मारी थीं गोलियां, कुल्हाड़ी से हुये तीन वार

City News Uttar Pradesh

पत्नी को थप्पड़ों से पीटा फिर पति ने उठा लिया खौफनाक कदम: पुलिस मामले की कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

डीएम साहब देखिये थाना प्रभारी का दुस्साहस : बालू खदान मरौली के, माफियाओ का बना हमदर्द ! जबरिया खेतों से परिवहन …

City News Uttar Pradesh

राजनीति : सपा ने की लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा, भाजपा ने भी बुंदेलखंड क्षेत्र में कर दिया बड़ा खेल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़