30.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बालू का खप्टिहा खदान में अवैध खनन : "हजूर नें आते -आते बहुत देर कर दी" !
उत्तर प्रदेश

बालू का खपटिहा खदान में अवैध खनन : “हजूर नें आते -आते बहुत देर कर दी” !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बालू के एक खदान में अवैध खनन रोकने में हजूर को आते -बहुत देर हो गई। खदान वाले नें खूब चांदी काटी। मामला खप्टिहा कलां के खंड संख्या 100/3 का हैं। खदान पर खनन करा रहे पट्टाधारकों ने नदी की जलधारा रोककर रास्ता बना लिया था।

बालू का खप्टिहा खदान में अवैध खनन : "हजूर नें आते -आते बहुत देर कर दी" !
Illegal mining of sand in Khaptiha mine: “Hazur has taken a long time to come”!

पानी के बीच पुराव कराकर लोहे की मोटी चादरें डाली गई थीं। इनसे रात-दिन ओवरलोड ट्रक गुजर रहे थे। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार शिकायतें कीं। पर खनिज विभाग और प्रशासन चुप्पी साधे कृपा बरसाता रहा। खदान संचालकों ने भारी-भरकम पोकलैंड, जेसीबी, लिफ्टर आदि मशीनों से रात-दिन खनन करके खदान खोखली कर दी। अब लगभग यहां बालू खत्म होने को है। तब खनिज विभाग ने रास्ते तोड़ने की रस्म अदायगी की। खदान संचालकों में तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ हैं।

बालू का खप्टिहा खदान में अवैध खनन : "हजूर नें आते -आते बहुत देर कर दी" !
Illegal mining of sand in Khaptiha mine: “Hazur has taken a long time to come”!

खनिज इंसपेक्टर सुखेंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और नदी में बनाए गए रास्ते को जेसीबी से तहस-नहस करा दिया।इस प्रकार रास्ता तोड़ने की रस्म अदायगी तीसरी बार की गई। बिना ओटीपी अवैध खनन “कृपा बरसने” से चलता रहता था। इन सवालों पर खनिज इंस्पेक्टर के ओठों पर ताला सा लग गया।

बालू का खप्टिहा खदान में अवैध खनन : "हजूर नें आते -आते बहुत देर कर दी" !
Illegal mining of sand in Khaptiha mine: “Hazur has taken a long time to come”!

उधर, एसडीएम रवि शर्मा ने कहा कि अवैध खनन की शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। अवैध खनन पाया गया तो जुर्माना होगा। साथ ही नदी में अवैध रास्ता नहीं बनने दिया जाएगा।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बिजली विभाग में गजब, गुम हो गई यादाश्त ! बन गया भुलक्कड़ ! …

City News Uttar Pradesh

ताजमहल के 22 कमरे खुलवाने की मांग वाली याचिका को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने किया खारिज, याचिकाकर्ता को जमकर लगाई फटकार

हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, खेत में मिले नरमुंड से हुई थी मृतक की शिनाख्त

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित के सख्त तेवर: बैठक में अफसरों की ‘थमीं’ सांसें, लापरवाही पर कार्रवाई का अल्टीमेटम

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा विधानसभा क्षेत्र में बही विकास की बहार, हुआ मन बागवां…

City News Uttar Pradesh

फीवर नें जिला अस्पताल को किया फेल : ट्रामा सेंटर भी हाउस फुल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़