City News Uttar Pradesh
शादी का खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग से मची भगदड़, जोरदार हुए धमाके से दहल गया गांव
उत्तर प्रदेश

शादी का खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग से मची भगदड़, जोरदार हुए धमाके से दहल गया गांव

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शादी का खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगी तो बुझाने के बजाय हलवाई व अन्य लोग मौके से भाग निकले। आग की तेज लपटों से पंडाल जल गया। गैस सिलेंडर की आग से दो अन्य सिलेंडर चपेट में आ गए और कुछ देर के बाद जोरदार दो धमाके हुए, इससे पूरा महोखर गांव दहल गया। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

शादी का खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग से मची भगदड़ : जोरदार हुए धमाके से दहल गया गांव
Stampede caused by cylinderut while preparing wedding food: Village stunned by the loud explosion

– महोखर गांव में फटे दो सिलेंडर, कोई हताहत नहीं

सोमवार को महोखर गांव निवासी राजकरण सिंह के घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थी, हलवाई खाना बना रहे थे। शाम को बारात आने वाली थी। इसी दौरान अचानक हलवाइयों के गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिसे देखते ही लोगों में भगदड़ मच गई। आग जलते देख खाना बना रहे हलवाई भी वहां से भाग निकले। किसी ने आग बुझाने की कोशिश नहीं की। जिससे दो गैस सिलेंडर फट गए और सारा खाना बर्बाद हो गया, साथ ही शादी का पंडाल भी आग में जल गया। कुछ ही देर बाद तेज धमको के साथ दो सिलेंडर फट गए। सिलेंडर फटने की आवाज से पूरा गांव दहल गया। सिलेंडर फटने के कारण शादी के पंडाल में भी आग लग गई।

शादी का खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग से मची भगदड़ : जोरदार हुए धमाके से दहल गया गांव
Stampede caused by cylinder fire while preparing wedding food: Village stunned by the loud explosion

इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही फायर सर्विस की गाड़ियां और देहात कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। गांव के निवासी अधिवक्ता राम सिंह ने बताया कि गनीमत है कि इस घटना से कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन पूरा खाना बर्बाद हो गया। साथ ही शादी का पंडाल जल जाने से घर के लोग फिर से साज सजावट में जुट गए हैं।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बड़ी मछली की फिराक में मछुआरों ने डाला जाल और हाथ लगी बेशकीमती मूर्ति, बेचने की सूचना मिलने पर पुलिस ने किया जब्त

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कॉलेज में ‘पर्दे’ के पीछे बड़ी तैयारी: शासन तक पहुंचा प्रस्ताव

City News Uttar Pradesh Desk

आंगनबाड़ी घोटाला: ताले में बंद केंद्र, बाजार में बिक रहा पोषण! बच्चों का हक डकार रहे जिम्मेदार !

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं सुनील पटेल नें बजट को बताया ऐतिहासिक

City News Uttar Pradesh

कड़ाके की सर्दी ने इंसानों के साथ बेजुबानों की बढ़ाई मुश्किलें

लाल सोना पर माफिया और प्रशासन क्या डाल रहें डकैती ? रत्न गर्भा से बलात्कार !

ब्रेकिंग न्यूज़