23.9 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- बड़े “हुजूर” बनें अभियुक्त और छोटे “हुजूर” को जांच, क्या होगा अंजाम !

  • रिपोर्ट – रामबाबू निषाद

बांदा। अपने से विभागीय उच्च अधिकारी की जांच जब उससे छोटे अधिकारी को मिल जाए तो बहुत ही विषम परिस्थिति उत्पन्ऩ हो जाती है। क्योकिं अनुशासन की डोर में बंधे पुलिस अधिकारी के सामने अपने ही अफसर के विरुद्घ विवेचना की स्थिति आ जाए तो फर्ज की निभाना काफी दुरूह और चुनौती पूर्ण हो जाता है।

हम यह सब भूमिका बांध रहें हैं महोबा जिले के कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत की मौत मामले कीजिसमें ऐसा ही परिदृश्य उपस्थित है। पंद्रह दिन पूर्व जो ‘’हुजूर ” थे, अब मुलजिम बन गए हैं, उनकी जांच अधीनस्थ रहे उप अधीक्षक करेंगे।

क्रशर व्यापारी इंद्रकांत मामले में किरकिरी से जूझ रही महोबा पुलिस के लिए अब निष्पक्ष जांच जबर्दस्त चैलेंज से कम नहीं है। इस बहुचर्चित और संगीन मामले में नामजद यहां के पूर्व पुलिस अधीक्षक मणीलाल पाटीदार अब क्रशर व्यवसायी की मौत में मुलजिम हैं।

गौरतलब यह भी प्वाइंट है की इंद्रकांत के मृत्यु पूर्व बयान नहीं हो पाए। इसलिए अब इस केस के का काफी उत्तरदायित्व का भार पुलिस के जांच अधिकारी पर है। मृत्यु से पूर्व इंद्रकांत का बयान हो जाता और वो जिसका नाम ले लेते उसे सजा मिलना लगभग निश्चित माना जाता। साथ पुलिस की विवेचना सरल हो जाती, परंतु यह नहीं हो पाया।

मृतक के भाई रविकांत त्रिपाठी द्वारा 11 सितंबर को दर्ज कराई रिपोर्ट में काफी कुछ हवाला दिया गया है। इसी तहरीर के आधार पर तत्कालीन एसपी मणीलाल पाटीदार सहित कबरई थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला और क्रशर व्यवसाय से जुड़े सुरेश सोनी व ब्रह्मदत्त तथा कुछ अज्ञात पुलिस कर्मियों के विरुद्ध धारा 307 यानी हत्या का प्रयास, 120 बी षड़यंत्रऔर 387 जबरन अवैध वसूली की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इंद्रकांत की मृत्यु के बाद यह हत्या की घटना में तब्दील हो गई।ऐसे में इस घटना के जांच अधिकारी नियुक्त किए गए महोबा के ही उप पुलिस अधीक्षक राम कुमार पांडेय के सामने निष्पक्ष विवेचना की कठिन परीक्षा है। उन्हें अपने ही विभागीय उच्च अफसर की जांच करना है। उन पर दोहरा दायित्व है। एक तरफ मृतक के परिजनों को न्याय दिलाकर अपना फर्ज निभाना तो दूसरी तरफ विभाग की मर्यादा बचाना।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गैस माफियाओं की ‘कालाबाजारी’ पर प्रशासन का ‘छापा’: होटल में पकड़े गए घरेलू सिलेंडर

विधायक प्रकाश केन की बाढ़ से बचाने को बने ढाल : किया पूजन औऱ शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

मुफ्त टेबलेट पाकर छात्रों के चेहरे पर थिरक उठी खुशी की मुस्कान

नीतीश कुमार का सियासी सफर : बार-बार बदला गठबंधन, 9वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनंद अपात्रों को नही लेने देंगे “आनंद”, सख्त तेवर ने छुड़ाए छक्के ! …

मंत्री रामकेश नें एक्सियन को लगाई फटकार : नलकूप तक बिजली लाईन खींचने के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़