City News Uttar Pradesh
आधी रात बाद सड़क पर उतरे एडीएम, 11 ओवरलोड मौरंग लदे वाहनों का किया चालान
उत्तर प्रदेश

आधी रात सड़क पर उतरे एडीएम, 11 ओवरलोड मौरंग लदे वाहनों का किया चालान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हाईवे से लेकर प्रमुख मार्गों को ध्वस्त करने का सबब बने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाने का जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने निर्देश दिया है। इसके लिए कमेटियों का भी गठन किया है। इसी कड़ी में बुधवार आधी रात बाद एडीएम की अगुवाई में संयुक्त टीम ने चिल्ला बाईपास पर वाहनों की जांच की। भनक लगते ही जहां-तहां मौरंग लदे वाहनों के पहिए थम गए। खदान संचालकों ने भी गाड़िया रोक लीं। कमेटी ने 11 ओवरलोड वाहनों का चालान करने के साथ सीज करा दिया।

आधी रात बाद सड़क पर उतरे एडीएम, 11 ओवरलोड मौरंग लदे वाहनों का किया चालान
ADM came on the road after midnight, challaned 11 overloaded vehicles laden

एडीएम उमाकांड त्रिपाठी, एसडीएम सुरभि शर्मा, तहसीलदा तिमिराज सिंह के अलावा खनिज अधिकारी सुभाष गुप्ता, परिवहन विभाग के अधिकारी रात करीब सवा 12 बजे बाईपास पहुंचे। टीम ने स्थानीय फोर्स से साथ वाहनों की जांच शुरू की। एकाएक देर रात जांच अभियान चलने से वाहन चालकों ने गाड़ी भगाने की कोशिश की, पर सफल नहीं हुए। दारोगा शमशाद अहमद ने सिपाहियों के साथ वाहनों को रुकवाया। टीम ने 11 ओवरलोड मौरंग लदे वाहनों का चालान किया। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि 11 ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की गई हैं। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट जेल गैंगवार : जेल अधिकारियों की बड़ी लापरवाही आई सामने, नियमों की जमकर उड़ाई गईं धज्जियां …

बुंदेलखंड की ‘लाइफलाइन’ बरियारपुर बांध पर संकट: सिंचाई व्यवस्था पर ‘मंडराया’ ‘खतरा’

City News Uttar Pradesh Desk

शादीशुदा प्रेमी जोड़े का खौफनाक कदम: परिवार नहीं माने तो मौत को लगाया गले

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस के दिग्गज नेता हुए एक्टिव: बीजेपी और सपा की बढ़ाएंगे मुश्किलें ?

City News Uttar Pradesh

योगी का खजाना बेहाल : खनन माफिया खुद मालामाल और राजस्व को दिखा रहे ठेंगा !

City News Uttar Pradesh

विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में बजट पेश : दिये गये दिशा निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़