24.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : योगी सरकार 100 दिनों में उत्तर प्रदेश के 9.74 लाख युवाओं को देगी टैबलेट और स्मार्ट फोन, छात्र और छात्राओं को किया जा रहा चिन्हित
उत्तर प्रदेश

यूपी : योगी सरकार 100 दिनों में उत्तर प्रदेश के 9.74 लाख युवाओं को देगी टैबलेट और स्मार्ट फोन, प्रत्येक जिले में छात्र और छात्राओं को किया जा रहा है चिन्हित

 

उत्तर प्रदेश में युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने में योगी सरकार जुटी हुई है। जल्द ही 9.74 युवाओं को सौ दिनों के अंदर मुफ्त टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने इसे अपनी 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल कर लिया है। इसके लिए प्रत्येक जिले में छात्र और छात्राओं को चिन्हित किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने में जुट गई है। इसमें से फ्री स्मार्टफोन और टेबलेट योजना भी शामिल है। योगी सरकार ने इस योजना को भी 100 दिन के एजेंडे में शामिल किया है। सरकार का कहना है कि करीब एक लाख छात्रों को मुफ्त स्मार्ट फोन और टेबलेट बांटने की योजना पर काम किया जा रहा है।

यूपी : योगी सरकार 100 दिनों में उत्तर प्रदेश के 9.74 लाख युवाओं को देगी टैबलेट और स्मार्ट फोन, छात्र और छात्राओं को किया जा रहा चिन्हित
Yogi government will give tablets and smart phones to 9.74 lakh youth of Uttar Pradesh in 100 days

कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से युवाओं की पढ़ाई-लिखाई पर बुरा प्रभाव पड़ा। कोराना के कारण स्कूल-कालेज बंद हो गए। युवाओं की शिक्षा में बाधा न आए, इसके लिए सरकार ने आनलाइन एजुकेशन शुरू किया, लेकिन इसमें एक बड़ी बाधा युवाओं का तकनीकी रूप से सक्षम न होना था।
योगी सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने की योजना प्रारम्भ की। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए दो करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने अपने 100 दिन की कार्ययोजना में युवाओं को 9.74 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन देने को शामिल किया है। इसके लिए राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दिए।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में आबकारी विभाग की चौथे दिन भी छापामार कार्रवाई: अवैध करोबारियों के ‘हौसले पस्त’

City News Uttar Pradesh

राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय से मिलने जा रहे सांसद आरके सिंह पटेल को पुलिस ने रोका, बहस के बाद लौटे वापस …

City News Uttar Pradesh

सामूहिक विवाह में शहनाई की गूंज : 210 जोड़ों नें किया नव जीवन की शरूवात

City News Uttar Pradesh

आरटीओ विभाग का बड़ा एक्शन : 21 वाहनों पर कड़ी कार्रवाई, 9 वाहन थाने में निरुद्ध

City News Uttar Pradesh

सूखे का संकट गहराया : पूर्व विधायक दलजीत नें सूखाग्रस्त घोषित करने को दिया जोर

City News Uttar Pradesh

भाजपा यूपी के सभी 17 निगमों में हुई स्थापित: कौन कहां से बना मेयर, क्या रही प्रचंड जीत की वजह, यहां पढ़िए

ब्रेकिंग न्यूज़