City News Uttar Pradesh
रामभक्तों नें निकाली शोभा यात्रा : सदर विधायक प्रकाश नें दी भव्यता
उत्तर प्रदेश

रामभक्तों नें निकाली शोभा यात्रा : सदर विधायक प्रकाश नें दी भव्यता

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राम भक्तों ने रामनवमी पर निकाली गई शोभा यात्रा में पूरी ताकत झोंक दी। पिछले वर्षों से भी बढ़-चढ़कर जुलूस और जश्न मनाया। भगवा झंडे-झंडियों और स्वागत द्वारों से सजे शहर में दोपहर बाद शुरू हुई शोभा यात्रा देर शाम तक आकर्षण का केंद्र रही। जोश में सराबोर युवाओं ने ‘घर-घर भगवा छाएगा, फिर रामराज आएगा’ इत्यादि गगन भेदी नारे लगाए।

रामभक्तों नें निकाली शोभा यात्रा : सदर विधायक प्रकाश नें दी भव्यता
Ram devotees took out Shobha Yatra: Sadar MLA Prakash gave grandeur

दोपहर बाद करीब 3 बजे रामलीला ग्राउंड से जुलूस रवाना हुआ। स्टेशन रोड, अलीगंज चौकी, अमर टाकीज, चौक बाजार, कोतवाली रोड, झंडा चौराहा, बलखंडी नाका आदि रास्तों से गुजरता हुआ देर शाम रामलीला ग्राउंड में खत्म हुआ। हजारों में भगवा झंडों के बीच कई एक राष्ट्रीय ध्वज भी लहराते रहे। युवा वाहिनी के कार्यकर्ता जुलूस के आगे थे। जुलूस मार्ग पर कई जगह स्वागत द्वार और मंच बनाए गए।

रामभक्तों नें निकाली शोभा यात्रा : सदर विधायक प्रकाश नें दी भव्यता
Ram devotees took out Shobha Yatra: Sadar MLA Prakash gave grandeur

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ने जुलूस को भव्य बनाने में तन -मन -धन से समर्पित रहे। जुलूस की अगुवानी की। उनकी मौजूदगी शोभा यात्रा के उत्साह को दो गुना कर रही थीं। पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज ,समाज सेवी भाजपा नेता अमित सेठ भोलू के जय घोष आकर्षण का केंद्र थे।

रामभक्तों नें निकाली शोभा यात्रा : सदर विधायक प्रकाश नें दी भव्यता
Ram devotees took out Shobha Yatra: Sadar MLA Prakash gave grandeur

जुलूस और उसके रास्तों पर पूरे समय भारी संख्या में पुलिस तैनात रही। महेश्वरी देवी मंदिर चौराहा पुलिस छावनी बना रहा। डीएम अनुराग पटेल, एसपी अभिनंदन, सिटी मजिस्ट्रेट , एसडीएम, एएसपी, सीओ, कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव यादव, देहात कोतवाली इंस्पेक्टर और अन्य थानों के थानाध्यक्ष और फोर्स लगातार जुलूस पर नजर रखे रहा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नें किया घरौनी वितरण : लाभार्थियों को योजना का बताया फायदा

अंकित बासू द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण: लापरवाही पर सख्त चेतावनी

City News Uttar Pradesh

यूपी उपचुनाव में चंद्रशेखर आजाद की एंट्री: कितनी सीटों पर लड़ेगी आजाद समाज पार्टी ? नगीना सांसद ने खोले पत्ते

बसपा सुप्रीमो मायावती बोली : उनकी सरकार बनने पर बनेगा बुंदेलखंड अलग राज्य

रासायनिक खाद दंगल : मूत्र नें किया यूरिया खाद को चित्त !

प्रेस क्लब पर बालूजीवियों की ‘घुसपैठ’ नहीं ‘बर्दाश्त’ : महामंत्री विनोद मिश्रा का ‘कड़ा प्रहार’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़