महोबा। खाद्य निरीक्षक नागेंद्र पटेल की ओर से नशे की हालत में एसडीएम और नायब तहसीलदार से की गई अभद्रता के मामले की जांच एडीएम न्यायिक को सौंपी गई है। आरोपित खाद्य निरीक्षक को डीएम ने अपने कार्यालय में बुलाकर उक्त मामले के संबंध में पूछताछ की। डीएम ने कहाकि आरोपित के नशे में होने की पुष्टि मेडिकल जांच के दौरान पाई गई थी। वहीं, जिला खाद्य निरीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण तीन बार शासन से शिकायत भेजी जा चुकी थी। उसमें उसे प्रतिकूल प्रविष्टि भी मिल चुकी है।

गुरुवार को अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा जतिन कुमार और कुलपहाड़ के खाद्य निरीक्षक नागेंद्र पटेल को उक्त प्रकरण में डीएम ने बुलाया था। डीएम ने आरोपित खाद्य निरीक्षक से पूरे प्रकरण के संबंध में जानकारी ली। वहीं अभिहित अधिकारी से कहाकि इस पूरे मामले में उनकी ओर से क्या किया गया। पहले भी यदि इस तरह की शिकायतें आईं तो उन्होंने क्या कदम उठाए। अभिहित अधिकारी ने कहाकि उन्होंने एक साल के अंदर करीब तीन बार विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण खाद्य निरीक्षक नागेंद्र पटेल की शिकायत शासन से कर चुके हैं। इस पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी जा चुकी है। कुलपहाड़ एसडीएम श्वेता पांडेय और नायब तहसीलदार पंकज के साथ हुई अभद्रता के मामले की जांच डीएम ने न्यायिक एडीएम शिशिर कुमार को सौंप दी है। डीएम मनोज कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जा रही है।
खाद्य निरीक्षक नागेंद्र पटेल ने उसका नमूना भरा था, बाद में लोडर को छोड़ दिया गया था। इसी मामले में मंगलवार की शाम को एसडीएम श्वेता पांडेय ने खाद्य निरीक्षक को तलब किया था। उनके दफ्तर में जब वह आए तो नशे में थे, एसडीएम के टोकने पर वह अभद्रता करने लगे थे, पास खड़े नायब तहसीलदार से भी अभद्रता की थी। बाद में मेडिकल जांच के दौरान उनके नशे में होनी की पुष्टि हो गई थी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
