City News Uttar Pradesh
दर्दनाक हादसा : बाइक सवार दो भाइयों को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

महोबा : ई-रिक्शा चालक को रौंदते हुए निकला तेज रफ्तार डंपर, दो महिलाओं सहित तीन की हुई दर्दनाक मौत

 

महोबा। शहर के डाकबंगला पीडब्लूडी तिराहा के पास ग्रिट लादकर जा रहा तेज रफ्तार डंपर ई-रिक्शा को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में दो महिलाओं सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं महिला सहित दो ठेलिया दुकानदार भी घायल हुए। पुलिस ने डंपर के नीचे दबे शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया। उधर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस इसके प्रयास कर रही है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना दोपहर करीब दो बजे की है। शहर के डाकबंगला पीडब्लूडी तिराहा के पास छतरपुर की ओर से ग्रिट लादकर आ रहे डंपर ने हमीरपुर चुंगी की ओर जा रहे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी और उसे रौंदता हुआ निकला गया।

महोबा :  ई-रिक्शा चालक को रौंदते हुए निकला डंपर, दो महिलाओं सहित तीन की हुई दर्दनाक मौत
Mahoba: The dumper came out while tramping the e-rickshaw driver, the painful death of three including two women

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो काफी दूर तक डंपर घिसटता गया और नाले की पुलिया के नीचे जा गिरा। हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोग डंपर के पहियों के नीचे दब गए और मौके पर ही इसकी मौत हो गई। वहीं टक्कर से ठेलिया दुकानदार 35 वर्षीय रानी व 40 वर्षीय भागीरथ निवासी सुभाषनगर घायल हो गए। शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से डंपर को उठाकर शवों को बाहर निकाला गया। शवों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस इसके प्रयास कर रही है। घायल रानी व भागीरथ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि दोनों को मामूली चोटें आयी है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उठो-जागो “स्वास्थ” गुड करने के लिये मुफीद मौसम हो गया शुरू

City News Uttar Pradesh

गणेश विसर्जन जुलूस पर हुआ पथराव: दो संप्रदायों में तनाव

City News Uttar Pradesh

नूतन बाल समाज गणेश महोत्सव को प्रतिदिन लगा रहा चाँद : दर्शक भाव विभोर

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा छात्रों को “टैबलेट” वितरण: तकनीकी शिक्षा पर दिया “जोर”

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग की चेतावनी धराशाई: नहीं हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाई

हमीरपुर : सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण, फेसबुक पर दोस्ती कर बढ़ाया था मेलजोल …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़