22.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मंडल में पौधरोपण में खुली किस्मत : नींबू, अनार, आंवला, अमरूद झूमेंगे भरपूर
उत्तर प्रदेश

मंडल में पौधरोपण में खुली किस्मत : नींबू, अनार, आंवला, अमरूद झूमेंगे भरपूर

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल में इस बार नींबू, अनार, आंवला और अमरूद जैसे पौधों अपने गुणों के लिये वरीयता पा धमाल मचाएंगे। पौध रोपण के लिये वन विभाग की नर्सरी में पौधे तैयार हो रहे हैं। चारों जिलों में जुलाई से करीब ढाई करोड़ पौधों का रोपण होना है। फलदार पौधे होने से ग्रामीण भी इनकी सुरक्षा को लेकर संजीदा रहेंगे।

मंडल में पौधरोपण में खुली किस्मत : नींबू, अनार, आंवला, अमरूद झूमेंगे भरपूर
Open luck in plantation in Mandal: Lemon, Pomegranate, Amla, Guava will swing abundantly

मंडल की धरती इस वर्ष में 2.35 करोड़ पौधों से लहलहाएगी। शासन ने पौधारोपण का लक्ष्य मंडल में बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। इस बार ग्राम पंचायतों में हरियाली बढ़ाने पर जोर रहेगा। इसलिए ग्राम्य विकास विभाग सबसे ज्यादा करीब एक करोड़ पौधे रोपित कराएगा। वहीं वन विभाग वन क्षेत्र में 94 लाख पौधारोपण करेगा। शासन ने वन विभाग को पौधरोपण के लिए अभी से नर्सरी आदि की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

मंडल में पौधरोपण में खुली किस्मत : नींबू, अनार, आंवला, अमरूद झूमेंगे भरपूर
Open luck in plantation in Mandal: Lemon, Pomegranate, Amla, Guava will swing abundantly

बुंदेलखंड में वन क्षेत्र का दायरा 33 फीसद क्षेत्रफल में होना चाहिए। जबकि यहां मौजूदा समय में सिर्फ ढाई फीसद क्षेत्र में वन क्षेत्र हैं। पिछले वर्ष मंडल में करीब दो करोड़ पौध रोपण हुआ था। इस वर्ष लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। दो करोड़ 35 लाख एक हजार 884 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन व वन विभाग की ओर से अभी से तैयारियां प्रारंभ हैं।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रागीतालाब से औगासी तक गूंजा ‘जय श्रीराम’ : रावण वध संग शुरू हुआ दशहरा महोत्सव

विधायक ब्रजेश खामोश : डीएम आनंद नें बांदा-टांडा हाईवे पर दिया ध्यान ! …

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कोरोना से निपटने को खोला खजाना …

प्रतिनिधि अंकित बोले: राम के काम में ‘लापर वाही’ नहीं बर्दाश्त, निरीक्षण में कड़ा रुख

डिग्री शिक्षा में छात्रों के बुरे दिन : कैसे मिलेगा प्रवेश सीटें कम और मेरिट भी ज्यादा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें पेयजल पर ली क्लास : अधिकारी भय से हुये बदहवास ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़