29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
करोड़ों की धनराशि डंप, बिजली विभाग नहीं करा रहा काम
उत्तर प्रदेश

आयुक्त ने देखी सफाई व्यवस्था, कचरा फैलाने पर तीन दिन दुकान बंद कराए जाने के दिए निर्देश

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आयुक्त के तमाम प्रयासों के बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। सफाई व्यवस्था में सहयोग करने के बजाय कचरा फैला रहे हैं। अतर्रा चुंगी में आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया तो एक दुकान के सामने कचरा फैला पड़ा था और कूड़ादान भी नहीं था। नाराज आयुक्त ने तीन दिन के लिए दुकान बंद कराए जाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब हो कि एक माह पूर्व इसी दुकान पर दो दिन दुकान बंद कराए जाने की कार्रवाई की गई थी।
आयुक्त श्री सिंह के सफाई व्यवस्था निरीक्षण के दौरान अतर्रा चुंगी के पास एक दुकान के सामने कचरा फैला मिला। वहां पर न कूड़ादान रखा मिला और न ही कोई इंतजाम। नाराज कमिश्नर ने दुकान को तीन दिन बंद कराने के आदेश दिए हैं। आयुक्त ने अपील की कि प्रत्येक दुकानदार या फिर गृहस्वामी एक कूड़ा दान अवश्य रखें। दिन भर का कूड़ा उस में एकत्रित करें। नगर पालिका की गाड़ी जब आए तो उसमें कूड़ा डाल दें। इससे गंदगी नहीं होगी। बार-बार अपील करने के बाद लोग नहीं समझ रहे हैं। अब ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के अलावा कोई रास्ता नहीं है। आयुक्त ने कहा कि यह शहर हम सबका है और स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सब की है। कूड़ा फैलाने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। आयुक्त ने लोगों से अपील करते हुए सफाई व्यवस्था में सभी का सहयोग मांगा है। आओ हम सब संकल्प लें कि हम अपनी दुकान अपने घर पर कूड़ा दान रखेंगे और दिनभर का कूड़ा उस डिब्बे में रखेंगे।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

81 साल के आसाराम को उम्रकैद: शिष्या से आश्रम में किया था दुष्कर्म, 10 साल पहले दर्ज हुई थी एफआईआर

City News Uttar Pradesh

यूपी सरकार 2.0 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनाया 100 दिन का एक्शन प्लान, योजनाओं को दस सेक्टर में बांटकर अब होगा काम, जिलों के दौरे पर भी निकलेंगे सीएम

City News Uttar Pradesh

अवैध खनन से बनी “जलकब्र” : केन नदी में माफियाओं की खुदाई ने फिर ‘निगला’ युवक

City News Uttar Pradesh

रामायण मेला दूसरा दिन: रामकथा और भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

City News Uttar Pradesh

बांदा में महिला आरक्षी से दुष्कर्म के आरोपित दारोगा की कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

डीएम दीपा नें उद्योगों के प्रोत्साहन हेतु प्रज्वलित किया उद्यमियों में आशा का दीप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़