City News Uttar Pradesh
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के सभी प्रवक्ता हटाए, ट्वीट कर बताया- जो लोग भी अपनी बात रखते हैं, उनकी निजी राय होगी
उत्तर प्रदेश

बसपा सुप्रीमों मायावती का कड़ा प्रहार : कहा- कांग्रेस जबर्दस्त जातिवादी, सपा गुंडों की पार्टी और भाजपा ब्राह्मण विरोधी

 

मिर्जापुर। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को मिर्जापुर में भाजपा, सपा ओर कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। कहा, भाजपा की नीतियां व कार्यशैली जातिवादी, पूंजीवादी आरएसएस पर टिकी हैं। इस सरकार में दलित वर्ग का विकास नहीं हुआ। धर्म के नाम पर देश और प्रदेश में भय का वातावरण बना है।
सभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि इस चुनाव में बसपा ही सबसे मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। आप को वोट सिर्फ बहुजन समाजवादी पार्टी को देना है। ऐसा इसलिए क्योंकि यूपी में जातिवादी और गुंडों को संरक्षण देने वालों को सत्ता से दूर रखा जा सके।

बसपा सुप्रीमों मायावती का कड़ा प्रहार : कहा- कांग्रेस जबर्दस्त जातिवादी, सपा गुंडों की पार्टी और भाजपा ब्राह्मण विरोधी
BSP supremo Mayawati’s strong attack: Said- Congress is very casteist, party of SP goons and BJP anti-Brahmin

– बसपा सुप्रीमों ने कांग्रेस को बताया जबरजस्त जातिवादी पार्टी

उन्होंने कहा कि काग्रेस पार्टी जबरजस्त जातिवादी पार्टी होने के साथ दलित पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी है। काग्रेस ने भारत रत्न की उपाधि अंबेडकर को और काशीराम को नहीं दी थी। यही कांग्रेस पार्टी दलितों आदिवासियों और पिछड़ों से नाटक बाजी करती रहती है। सच्चाई यह है कि जब कांग्रेस सत्ता में होती है तो इन्हें दलित याद नहीं रहता। इसलिए ही बीएसपी बनाई गई ताकि दलितों को उनका हक दिलाया जा सके।

– भाजपा सरकार में धर्म के नाम पर फैलाई गई नफरत

मायावती ने कहा कि इस चुनाव में सपा के साथ-साथ बीजेपी को भी सत्ता में लाने से दूर रखना है। यह जातिवादी रूढ़िवादी एजेंडे को लागू करने वाले हैं। भाजपा सरकार में धर्म के नाम पर नफरत फैलाई गई। लोगों को आपस में बांटने का काम किया गया. पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था को ताक पर रख दिया गया। इससे प्रदेश में अपराध भी बढ़े हैं. प्रदेश में गरीबों, मजदूरों, आदिवासियों, मुस्लिमों व धार्मिक लोगों के कल्याण के लिए जो सरकारी योजनाएं चल रही थीं बीजेपी सरकार में सही से लाभ नहीं मिला। आरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं की गई। बीजेपी सरकार में पक्षपात वाला रवैया अपनाया गया है। इस बार बीजेपी की सरकार में ब्राह्मण समाज उपेक्षित महसूस कर रहा है. गरीबी, बेरोजगारी, केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग परेशान हैं।

– सपा सरकार में ज्यादातर गुंडे

मायावती ने कहा कि सपा की सरकार में ज्यादातर लोग गुंडे, माफिया, लूट- खसोट वाले होते हैं। इसमें एक विशेष क्षेत्र और सीमित लोग होते हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के सम्मान में जन हित योजनाओं का नामकरण उनके नाम पर किया गया, लेकिन सपा सरकार ने आते ही नाम बदल दिए। संत रविदास नगर का नाम भी सपा ने बदल दिया। हमारी पार्टी इन मामलों को लेकर सपा के फैसलों को बदल देगी।

– गरीबों को फ्री में आवास का वादा

मायावती ने कहा कि जब- जब उत्तर प्रदेश में बीएसपी की सरकार बनी लोगों को रोजी रोटी के लिए पलायन नहीं करना पड़ा है। चार बार बसपा सरकार बनने पर बड़ी तादात में लोग बाहर से वापस आ गए थे। अब पांचवीं बार सरकार बनेगी तो रोजी रोटी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस बार गरीबों को आवास फ्री में मिलेगा। सभी सुविधाओं को भी फ्री में दिया जाएगा।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें बताया: केन-बेतवा लिंक परियोजना हेतु ली जाएगी 10 गांवों की भूमि

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन का निर्देश: सैनिकों की समस्याओं को शीघ्रता से किया जाये निस्तारण

City News Uttar Pradesh

बस में गांजा पी रहे चालक का वीडियो हुआ वायरल, जांच के बाद की जाएगी सख्त कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

बेसिक शिक्षा की “तिजोरियों” में लगा है “ताला” ! कैसे खुले ? “चाभी” “अकर्मण्यता” के हवाले !

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत: बांदा जेल में पड़ा था दिल का दौरा, मेडिकल कालेज छावनी में हुआ तब्दील

City News Uttar Pradesh

जमीन के विवाद में चाचा-भतीजे भिड़े, चाचा की मौत, परिजनों में कोहराम

ब्रेकिंग न्यूज़