31 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
School-Colleges Reopen : यूपी में कोरोना गाइडलाइंस के तहत सात से खोले जाएंगे स्कूल, कक्षा नौ से 12 की होगी पढ़ाई
उत्तर प्रदेश

School-Colleges Reopen : यूपी में कोरोना गाइडलाइंस के तहत सात से खोले जाएंगे स्कूल, कक्षा नौ से 12 की होगी पढ़ाई

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के कम होते प्रभाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्कूल खोले जाएंगे। प्रदेश में सात फरवरी से कोरोना गाइडलाइंस के तहत सभी स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं के शिक्षण का कार्य प्रारंभ होगा। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के प्रभावी होने के कारण चार जनवरी से स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद कर दिया गया था।


उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कम होते प्रभाव को देखते हुए सात फरवरी से स्कूल खोलने का फैसला किया है। अब स्कूल में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं को बुलाकर शिक्षण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। स्कूलों को शीतकालीन अवकाश के बाद कोविड-19 के बढ़ते प्रसार के कारण बंद कर दिया गया था। अब स्कूल केन्द्र सरकार की कोरोना गाइडलाइन के तहत खोले जाएंगे। जिसमें स्कूल परिसर को साफ रखना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क पहनना फेस कवर करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही स्टाफ व शिक्षकों को वैक्सीनेशन की दोनों डोज की भी अनिवार्यता भी रखी गई है।

School-Colleges Reopen : यूपी में कोरोना गाइडलाइंस के तहत सात से खोले जाएंगे स्कूल, कक्षा नौ से 12 की होगी पढ़ाई
School-Colleges Reopen: Schools will be opened from seven in UP under Corona guidelines, classes 9 to 12 will be studied

प्रदेश के प्रदेश के अपर प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी के मुताबिक प्रदेश में सात तारीख से स्कूल खोले जाएंगे। जिसमें कोविड-19 का पूरी तरीके से पालन किया जाएगा। प्रदेश में स्कूल 9वीं से 12वीं क्लास तक खुलेंगे। स्कूल खोलने को लेकर शासन की ओर से विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा। प्रदेश में सभी जगह पर चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोले जाएंगे। केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक पूरे स्कूल परिसर को सैनिटाइज करके रखना होगा। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। स्कूल में भीड़ जुटने वाले कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। सभी का मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इतना ही नहीं बोर्डिंग स्कूलों में दो बेड्स के बीच उचित दूरी रखनी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में कोरोना नियंत्रण के बारे में कहा था कि कोरोना की तीसरी लहर को तरीके से कंट्रोल कर लिया गया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा नें आयोजित की मैराथन दौड़ : कार्यक्रम बना आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh

हथौड़ा मदरसा का ‘मौलाना नजीब’ बना भूमाफिया ? मुर्दा से कराई रजिस्ट्री, छह पर केश दर्ज

City News Uttar Pradesh Desk

अखिलेश का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा: धोखेबाज कांग्रेस दूसरे दलों को बना रही बेवकूफ, बोले- रात 1 बजे तक जगाया, सुबह झुनझुना थमा दिया

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : मुखर्जी के बलिदान को पीएम मोदी नें किया सार्थक

City News Uttar Pradesh

अयोध्या एयरपोर्ट का बदला गया नाम: अब महर्षि वाल्मीकि के नाम से जाना जाएगा हवाई अड्डा

City News Uttar Pradesh

धनिया के बाद लहसुन नें ठोंका दोहरा शतक : महंगाई की क्रीज पर अब भी नाबाद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़