टीवी की दुनिया में ‘गुत्थी’ और ‘डॉ मशहूर गुलाटी’ के नाम से लोकप्रिय सुनील ग्रोवर हाल ही में हेल्थ कारणों से चर्चाओं में आए हैं। सुनील ग्रोवर को हार्ट अटैक आया था, इसके चलते उनकी सर्जरी की गई और अब वे पहले से काफी बेहतर हैं। एक्टर को ब्लॉकेज के कारण हार्ट अटैक आया था। उनकी सर्जरी मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में हुई थी और अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज ने सुनील ग्रोवर की हालत पर चिंता व्यक्त की है और अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी सुनील ग्रोवर की हेल्थ को लेकर फिक्रमंद हैं।

सुनील ग्रोवर के हेल्थ पर ‘मैन ऑफ गोल्डन हार्ट’ कहे जाने वाले सलमान खान ने ना सिर्फ चिंता व्यक्त की ब्लकि उन्होंने अपने डॉक्टरों की टीम से सुनील की हेल्थ पर नजर रखने के लिए भी कहा है। आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर और सलमान खान ने फिल्म भारत में साथ काम किया था और तभी से दोनों की पक्की दोस्ती है।
‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने बीइंग ह्यूमन के साथ काम करने वाले डॉक्टरों की अपनी टीम से कहा है कि वह सुनील ग्रोवर की हेल्थ पर बारीक से नजर रखें और यह सुनिश्चित करें कि कॉमेडियन ठीक हैं। सलमान की टीम ने सुनील की हार्ट सर्जरी पर भी नजर रखी थी। सुनील ग्रोवर के हार्ट सर्जरी की जानकारी लोगो को सोशल मीडिया के जरिए हुई और फैंस उनकी सर्जरी के बारे में सुनकर शॉक्ड रह गए। यहां तक के सुनील के साथ काम कर चुके कपिल शर्मा और एक्टर अली असगर को भी इस बात की खबर नही थी। अली असगर ने तो यह तक कहा कि जब उन्हें कॉमेडियन की सर्जरी के बारे में पता लगा तो पहले तो उन्हें यह खबर फेक लगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
