24 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
मतदान में सहयोग के लिए डीएम अनुराग ने लोकतंत्र सेनानियों को लिखा ख़त
उत्तर प्रदेश

मतदान में सहयोग के लिए डीएम अनुराग ने लोकतंत्र सेनानियों को लिखा ख़त

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मतदान प्रतिशन बढ़ाने की जद्दोजहद में जुटे जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल ने लोकतंत्र सेनानियों को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है। कहा कि आप लोगों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अनेकों जुल्म-सितम सहे, लेकिन लोकतंत्र की अलख जगाए रखी। आगामी 23 फरवरी को होने वाले मतदान में 75 प्रतशित से अधिक मतदान कराकर लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने में आपकी दृढ़ता एवं लगनशीलता की आवश्यकता है।

मतदान में सहयोग के लिए डीएम अनुराग ने लोकतंत्र सेनानियों को लिखा ख़त
DM Anurag wrote a letter to democracy fighters for cooperation in voting

– डीएम बोले मतदान प्रतिषत बढ़ाने से होगी लोकतंत्र में मजबूती

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद ही नही पूर्ण विश्वास है कि आप अपने जनपद, प्रदेश व देश के विकास एवं आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान करने के लिए चैपाल चर्चा में मशगूल होंगे, जिससे हमारे जनपद का मतदान प्रतिशत बढे़गा और लोकतंत्र मजबूत होगा।

मतदान में सहयोग के लिए डीएम अनुराग ने लोकतंत्र सेनानियों को लिखा ख़त
DM Anurag wrote a letter to democracy fighters for cooperation in voting

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में लोकतंत्र सेनानियों की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जैसा आप सभी लोंगो को ज्ञात है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-22 की रणभेरी बज चुकी है। प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है, जनपद में चतुर्थ चरण में 23 फरवरी को मतदान होना निर्धारित है और 8 जनवरी से निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है जो 27 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया से शुरू होकर 10 मार्च को मतगणना एवं परिणाम घोषित होने के बाद 12 मार्च को समाप्त होगी।

मतदान में सहयोग के लिए डीएम अनुराग ने लोकतंत्र सेनानियों को लिखा ख़त
DM Anurag wrote a letter to democracy fighters for cooperation in voting

उन्होंने यह भी बताया कि विगत विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 में चारों विधानसभाओं में कुल 59.65 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो 60 प्रतिशत से भी कम था, जिसके कारण इस बार 23 फरवरी को होने वाले मतदान में मतदान बढाकर 75 प्रतिशत से अधिक किया जाना है। यह कार्य बिना आप लोंगो के सहयोग के संभव नही है। वह सभा नही जिसमें वृद्ध न हों। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकतंत्र सेनानियों से गुजारिश की है कि 23 फरवरी को जनपद की चारों विधानसभाओं में होने वाले मतदान में अपनी-अपनी विधानसभा में मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करें, जिससे जनपद का 75 प्रतिशत प्लस मतदान का लक्ष्य प्राप्त कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकें।

मतदान में सहयोग के लिए डीएम अनुराग ने लोकतंत्र सेनानियों को लिखा ख़त
DM Anurag wrote a letter to democracy fighters for cooperation in voting

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्लोगन के माध्यम से बताया कि ‘‘सब बाधायें करके पार, मतदान करेंगे अबकी बार’’ ‘‘संकल्प हमारा टूटे ना, कोई मतदाता छूटे ना’’ ‘‘करते हैं हम यह संधान, 75 प्रतिशत प्लस हो मतदान’’ ‘‘वोट करेंगे-वोट करेंगे, दारू मुर्गा पर चोट करेंगे’’ ‘‘शत्-प्रतिशत मतदान है, लोकतंत्र की शान है’’ ‘‘मम्मी-पापा बूथ पर जाना, अपना वोट डाल के आना’’ ‘‘दादा-दादी बूथ पर जाना, अपना वोट डाल के आना’’ ‘‘सारे काम छोड दो, 23 फरवरी को वोट दो’’।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गजब का लोकप्रिय : रालोद के “वीरेंद्र साक्षी” बनें नरैनी में आशा की “ज्योति” !

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने किया ध्वजारोहण, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट: डकैत गौरी यादव की तलाश में जंगल पहुंचे आइजी, बैरंग लौटने को हुए मजबूर …

City News Uttar Pradesh

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी : बिछा दी कागजी आंकड़ों की विसात

सीएम योगी के नए फरमान से उड़ी मंत्रियों और अफसरों की नींद : तीन महीने में सार्वजनिक करें अपनी तथा परिवार की संपत्ति

प्रकाश के जन संपर्क का अनोखा प्रवाह : छलका जनता के “प्रेम का पैमाना”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़