25.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर पेंटर की मौत, उपद्रव की आशंका पर पुलिस ने लोगों को कराया शांत
उत्तर प्रदेश

ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर पेंटर की मौत, उपद्रव की आशंका पर पुलिस ने लोगों को कराया शांत

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रफ्तार से जा रहे गिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर बाइक सवार पेंटर की मौके पर मौत हो गई। जबकि हादसे में उसका दोस्त छिटक दूसरी ओर पीछे गिरने पर मामूली रूप से घायल हुआ। आरोपित चालक आगे मंडी समिति के पास ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आनन-फानन शव हटवाकर लोगों को शांत करा दिया।

ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर पेंटर की मौत, उपद्रव की आशंका पर पुलिस ने लोगों को कराया शांत
Painter dies after being crushed by tractor-trolley, police pacified people on the fear of nuisance

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करबई निवासी ग्राम प्रधान संतोष का पारिवारिक भतीजा 30 वर्षीय रामप्रकाश उर्फ बउआ शहर में पेंटिंग का ठेका लिए था। इससे रविवार सुबह वह घर से पड़ोसी पेंटर 26 वर्षीय अंगद के साथ बाइक पर मजदूरी करने शहर आ रहा था। वह जैसे ही शहर कोतवाली क्षेत्र के बबेरू रोड कालका तिराहे में पहुंचे। पीछे से गिट्टी लेकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की बाइक में टक्कर लग गई। जिससे बाइक चला रहा बउआ उछल कर जमीन के गिरने के बाद ट्राली के पहिए से कुचल गया। उसका साथी अंगद हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा।

घटनास्थल में राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी होने पर पुलिस शव उठवाकर जिला अस्पताल ले गई। इससे लोग मौके पर जाम नहीं लगा पाए। मामूली घायल पेंटर की सूचना पर उसके स्वजन रोते-बिलखते अस्पताल की मोरचरी आए हैं। मां सोनिया व पिता बच्चू कोटार्य समेत अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई बुद्ध प्रकाश ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा होने के साथ अविवाहित था। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया कि स्वजन ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आरोपित चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रक्षाबंधन पर सरकार का बड़ा फैसला: 8 से 10 अगस्त रोडवेज बसों में महिलाओं को फ्री सफर

यात्री गण कृपया ध्यान दें : आरक्षित टिकट रद्द करने के लिये लागू हो गई विशेष सुविधा

City News Uttar Pradesh

बांदा में छाया काली मौत का छाया : तीन मौतों से दहशत, काफी संख्या में अभी शिकंजा !

अखिलेश यादव बोले: बुंदेलखंड भाजपा को कोई भी सीट नहीं देगा, संविधान पर मंडरा रहा खतरा

उपभोक्ता फोरम नें सुने मामले : बिजली विभाग पर ठोंका 22 हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें दिया नारा : स्वच्छ बांदा सुंदर हो गांवों का नजारा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़