28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा : खनिज अधिकारी की शवयात्रा निकाल लगाए मुर्दाबाद के नारे
उत्तर प्रदेश

बांदा : खनिज अधिकारी की शवयात्रा निकाल लगाए मुर्दाबाद के नारे

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महोबा जनपद के सिधनपुर बघारी गांव स्थित पहाड़ खनन को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को बुंदेलखंड किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप नारेबाजी करते हुए खनिज अधिकारी महोबा की सांकेतिक शव यात्रा निकाली। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक अवैध खनन बंद नहीं होता और निर्दोष ग्रामीणों के मुकदमें वापस नहीं होते, उनका आंदोलन चलता रहेगा।

बांदा : खनिज अधिकारी की शवयात्रा निकाल लगाए मुर्दाबाद के नारे
Slogans of Murdabad took out the funeral procession of the mineral officer

– महोबा के सिंधनपुर बघारी के किसानों का अनशन 18वें दिन जारी

महोबा जिले के सिधनपुर बघारी स्थित एक पहाड़ और उससे लगी जमीन पर बने मकान में रहने वाले ग्रामीण किसान यूनियन के साथ यहां बांदा के अशोक लाट चौराहे पर धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की सह पर रात दिन पहाड़ में विस्फोट कर अवैध खनन किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों की जान पर बन आइ है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोबा, कमिश्नर बांदा को पहले लिखित में जानकारी दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पिछले दिनों बुंदेलखंड किसान यूनियन ने कमिश्नर के यहां घेराव भी किया था। लेकिन मांगें न पूरी होने पर अब ग्रामीणों ने खनिज अधिकारी की सांकेतिक शव यात्रा निकाल कर विरोध जताया है। शव यात्रा अशोक लाट तिराहे से कचहरी,राणाप्रताप चौक समेत कई मुख्य मार्गों से निकली। इस मौके पर बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा, संगठन प्रभारी बाला जी, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा, हरीशंकर, राजबहादुर, रामकृपाल, फकीरा, हीरालाल, हरी दयाल, नरेंद्र वर्मा, अवधेश यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बरियारपुर बांध से मिली ‘संजीवनी’: पानी छोड़े जाने के ‘पीछे’ क्या है पूरी कहानी ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : मछली पालन “पिंजरा विधि” ने बढ़ाई बुंदेलियों की कमाई ! …

City News Uttar Pradesh

डीएम-एसपी ने “कसी लगाम”: अवैध खनन, ओवरलोडिंग व माफियाओं पर चलेगा “डंडा”

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें बताया दीवारी नृत्य का इतिहास: मूल विधा के संरक्षण औऱ संवर्द्धन पर जोर

अध्यक्ष मालती व अंकित की ‘होली पर्व’ पर शुभकामनाएं : स्वच्छता व सौहार्द का संदेश

खनिज विभाग की फिर बड़ी कार्यवाई : 33 बालू से ओवर लोड ट्रक सीज, मची खलबली ! …

ब्रेकिंग न्यूज़