- विनोद मिश्रा
बांदा। हमीरपुर जाते समय दो बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार किया जा रहा है। मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

– पैलानी थाना क्षेत्र के कालेश्वर मोड़ के समीप हुआ हादसा
थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां के मजरा नया डेरा निवासी दानकुमार (30) पुत्र शिवसागर अपने साथी विद्यासागर (25) पुत्र धनीराम के साथ बाइक में बैठकर हमीरपुर की तरफ जा रहे थे, तभी कालेश्वर मोड़ के पास पैलानी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उपचार के दौरान दान कुमार की मौत हो गई। जबकि विद्यासागर का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दान कुमार अहमदाबाद में मजदूरी करता था। चार माह पहले गांव आया था। पत्नी पिंकी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाई में सबसे बड़ा था।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
