27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : सचिवालयों में बैठना सुनिश्चित करें अधिकारी व कर्मचारी
उत्तर प्रदेश

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : सचिवालयों में बैठना सुनिश्चित करें अधिकारी व कर्मचारी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ग्राम पंचायत सचिवालयों में शिथिल पर्यवेक्षण पर जिला पंचायत राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारी महुआ को आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए जवाब तलब किया है। आयुक्त ने ग्राम पंचायत सचिवालय तथा मनरेगा पार्कों की समीक्षा करते हुए बैठक में कहा कि ग्राम पंचायत सचिवालयों में सभी अधिकारी व कर्मचारी समय से बैठना सुनिश्चित करें। जो कर्मचारी अनुपस्थित पाये जायेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : सचिवालयों में बैठना सुनिश्चित करें अधिकारी व कर्मचारी
Commissioner Dinesh Singh’s instructions: Make sure officers and employees sit in secretariats

आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि जिन विकास खण्डों में ग्राम पंचायत सचिवालय सक्रिय रूप से कार्य करते हुए नही पाये जायेंगे, उनके खण्ड विकास अधिकारी शिथिल पर्यवेक्षण के लिए दोषी माने जायेंगे। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी स्थानान्तरित हो गये हैं, उनकी जगह नए कर्मचारियोें के नाम तीन दिन में लिखवाये जाएं। आयुक्त ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अपने-अपने विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सचिवालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करें तथा मनरेगा द्वारा बनाये जा रहे पार्कों के निर्माण में तेजी लाई जाए।

उन्होंने प्रधानों से अपील की कि वे भी ग्राम पंचायत सचिवालय में अवश्य बैंठें। ग्राम पंचायत सचिवालय से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। आयुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत सचिवालयों के कर्मचारियों की उपस्थित का वीडियोकाल के माध्यम से भी निरीक्षण किया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत सचिवालयों में जन सेवा केन्द्रों को भी संचालित कराया जाए। श्री सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवालय के कर्मचारी यदि निर्धारित दिवस पर सचिवालय में नही पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य तथा खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तेज रफ्तार कार का ‘तांडव’: दूध विक्रेता को ‘रौंद’ कर खंती में घुसी, चालक गिरफ्तार

Banda- बांदा जिला कांग्रेस “और नहीं बस और नहीं, गम के प्याले और नहीं” !

City News Uttar Pradesh

सीबीएसई बोर्ड परिणाम : बारिश के साथ बरसी मेधा, समर्थ्य ने किया जिला टॉप …

अन्न महोत्सव : विधायक प्रकाश नें कहा, रोटी, कपड़ा, मकान का होगा निदान ! …

तीसरी ‘आंख’ से ‘जंगल’ पर होगा ‘पहरा’: अवैध गतिविधियों पर ‘निगरानी तंत्र’ हुआ लागू

बड़ी खबर : समाजवादी पार्टी में टिकट लेने की लगी होड़, 354 सीटों के लिए 4452 लोगों ने किया आवेदन …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़