24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
ट्रैक्टर से गिरकर गोशाला के वृद्ध कर्मी की मौत, मवेशियों को खिलाने गए थे पुआल 
उत्तर प्रदेश

ट्रैक्टर से गिरकर गोशाला के वृद्ध कर्मी की मौत, मवेशियों को खिलाने गए थे पुआल …

 

बांदा। पुआर लेकर गोशाला डालने गए वृद्ध कर्मी की ढाल में ट्रैक्टर बैक होने से गिरकर मौत हो गई। गलती से उन्हीं से क्लच दब गया था। घटना से स्वजन बेहाल हैं। पुलिस ने घटना की लिखा-पढ़ी की है। तहसीलदार ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।

ट्रैक्टर से गिरकर गोशाला के वृद्ध कर्मी की मौत, मवेशियों को खिलाने गए थे पुआल 
Old man of Gaushala dies after falling from tractor, straw went to feed cattle

पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम नरी निवासी 70 वर्षीय किसान रामप्रसाद निषाद करीब दो माह से गांव की गोशाला में काम करते थे। ग्राम प्रधान बिटुलिया के पुत्र शिवमंगल के साथ वह जसईपुर गांव से ट्रैक्टर में बेसहारा मवेशियों के लिए पुआल लेकर गोशाला डालने गए। इस बीच प्रधान पुत्र ने ढाल में ट्रैक्टर खड़ा किया था। गोशाला कर्मी वृद्ध पुआल डालने के बाद जैसे ही ट्रैक्टर में बैठे उनसे धोखे से क्लच दब गया। इससे ढाल में खड़ा ट्रैक्टर पीछे तेजी से बैक होने लगा। संतुलन बिगड़ने पर उनकी ट्रैक्टर से छिटकर नीचे गिरने से मौत हो गई। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद ग्राम प्रधान का पुत्र ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया।

Advertisementग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इससे तहसीलदार तिमिराज सिंह व थाना प्रभारी उमेश कुमार ने घटनास्थल की जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि धोखे से हादसा हुआ है। मृतक के दामाद प्रहलाद निवासी ग्राम किवाई थाना जाफरगंज जिला फतेहपुर ने बताया कि उनके छह बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। कोई बेटा नहीं हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भारत का पाकिस्तान पर जल प्रहार: सिंधु जल समझौता स्थगित होने से पड़ोसी मुल्क में छाया हाहाकार

City News Uttar Pradesh

यूरिया संकट का ‘तगड़ा’ झटका: किसान ‘फसल’ बचाने को बेहाल, बाजार में ‘दोगुना’ दाम

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश एवं विधायक प्रकाश के प्रयास से पर्यटन की बाहर : योजनायें स्वीकृत

City News Uttar Pradesh

रनगवां बांध पर “बरखा” की “मेहरबानी”: किसानों को नहीं होगी “रवी” फसल में परेशानी !

City News Uttar Pradesh

एसडीएम एंव सीओ नरैनी द्वारा वाहनों की चेकिंग से हड़कंप : लगभग छह लाख का किया जुर्माना

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें सिध्द बाबा स्थान पर कराया अखंड रामायण एवं भंडारा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़