27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
निरक्षर महिला और पुरुष ग्राम प्रधानों को पढ़ाएंगे गुरू जी
उत्तर प्रदेश

निरक्षर महिला और पुरुष ग्राम प्रधानों को पढ़ाएंगे गुरू जी

– मेडिकल कालेज में साक्षर प्रधान गांव की शान कार्यशाला का हुआ आयोजन
– गोद लेकर निरक्षर 58 प्रधानों को साक्षर बनाएंगे 58 अफसर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गांव का मुखिया बने निरक्षर महिला और पुरुष प्रधानों को साक्षर बनाने के लिए साक्षर प्रधान गांव की शान थीम पर शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने की।

निरक्षर महिला और पुरुष ग्राम प्रधानों को पढ़ाएंगे गुरू जी
Officers will teach illiterate women and male village heads

कार्यशाला में 58 निरक्षर महिला और पुरुष प्रधानों को साक्षर बनाने के लिए वक्तव्य दिए गए। दिन के अध्यापक के रूप में सम्बन्धित ग्राम पंचायत की महिला, पुरूष अध्यापक, शिक्षामित्र, आंगनबाडी कार्यकत्री प्रधान के सगे सम्बन्धी जैसे पति-पत्नी, पुत्र एवं पुत्रियों के द्वारा पढ़ाया जायेगा।

निरक्षर महिला और पुरुष ग्राम प्रधानों को पढ़ाएंगे गुरू जी
Officers will teach illiterate women and male village heads

निरक्षर ग्राम प्रधानों के पठन-पाठन की व्यवस्थाओं को देखने के लिए सम्बन्धित ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी व विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को सुपरविजन करने का दायित्व सौंपा गया है। व्यवस्थापक, सर्पोटर के रूप में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रामपाल तथा जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पाण्डेय को नियुक्त किया गया है।

निरक्षर महिला और पुरुष ग्राम प्रधानों को पढ़ाएंगे गुरू जी
Officers will teach illiterate women and male village heads

जनपद स्तरीय 58 अधिकारियों द्वारा एक-एक कुल 58 ग्राम प्रधानों को गोद लिया गया है, जो माह में कम से कम दो बार उनके स्कूल, गांव में जाकर उनके पठन-पाठन के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगे जिसकी सूचना जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं पंचायत राज अधिकारी के द्वारा जिलाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे।

निरक्षर महिला और पुरुष ग्राम प्रधानों को पढ़ाएंगे गुरू जी
Officers will teach illiterate women and male village heads

महिला व पुरूष निरक्षर ग्राम प्रधानों को (60 दिन) यानि दो माह में प्राथमिक रूप से लिखने-पठने, आलेख-सुलेख तथा भली-भांति अपना हस्ताक्षर करने तथा सिखाने की अनूठी पहल है। इस अभियान की एक झलक आज कार्यशाला में देखने को मिली कि जहां रामकान्ती ग्राम प्रधान जमालपुर, विकास खण्ड बडोखर खुर्द जो अपनी बेटी की शादी छोड़कर पढने-लिखने की लालसा लिये हुए कार्यशाला में उपस्थित हुईं।

निरक्षर महिला और पुरुष ग्राम प्रधानों को पढ़ाएंगे गुरू जी
District Magistrate Anurag Patel

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से सभी निरक्षर ग्राम प्रधानों को दो माह में साक्षर बनाकर गौरवान्वित महसूस करेंगे। जब पढ-लिख लेंगे तो खुद अहसास होगा कि हम समाज के कितना दूर थे और साक्षर बनकर विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभायेंगे।

निरक्षर महिला और पुरुष ग्राम प्रधानों को पढ़ाएंगे गुरू जी
Officers will teach illiterate women and male village heads

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधानों को इसी प्रेक्षाग्रह में दो माह बाद प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। कार्यशाला में जिलाधिकारी के द्वारा साक्षर किट जिसमें बैग, एक रजिस्टर, कक्षा-1 के पुस्तक और एक स्लेट थी, जिसका वितरण किया गया। सपना यादव, शान्ति देवी, सुप्यारी, मीरा, शैलदा खातून, गीता देवी मुरवल प्रधान, रामबाई, लीला देवी सहित आदि निरक्षर प्रधानों को साक्षर किट का वितरण किया गया।

निरक्षर महिला और पुरुष ग्राम प्रधानों को पढ़ाएंगे गुरू जी
Officers will teach illiterate women and male village heads

मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिलाधिकारी की नई सोंच के साथ यह कार्यशाला आयोजित हुई। सभी लोंगो से अनुरोध है कि अपना लक्ष्य तय कर साक्षर बनें। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, डिप्टी कलेक्टर सौरभ यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड शिक्षाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलित कर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

निरक्षर महिला और पुरुष ग्राम प्रधानों को पढ़ाएंगे गुरू जी
Officers will teach illiterate women and male village heads

जिला पंचायत राज अधिकारी ने जिलाधिकारी को बुके देकर स्वागत किया। नटराज संगीत महाविद्यालय की बच्चियों द्वारा वन्दना गीत की डान्स के साथ मनमोहक प्रस्तुती की गई, इस पर जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए 500 रूपये की धनराशि प्रदान की गई।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गौवंशो की सुरक्षा प्रशासन के लिये बनी चुनौती : प्रधानों नें खड़े किये हाथ !

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस का ‘संगठन सृजन अभियान’ पर मंथन: हर बूथ पर दिखेगा ‘तिरंगा हाथ’ का निशान

बसपा से निलंबित होने पर बोले दानिश अली: ऐसा करना जुर्म है तो मैंने जुर्म किया है, मायावती पर कह दी बड़ी बात

City News Uttar Pradesh

बांदा में कुपोषण की बहार : नहीं कम हो रहा कुपोषण का आंकडा़

City News Uttar Pradesh

जल योद्धा अशोक जीतू का सरोवर सफाई अभियान आकर्षण बना: कोहरे को मात

ब्रेकिंग न्यूज़