City News Uttar Pradesh
अंतराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 : बुंदेलखंड के युवाओं में खून की कमी की विकट समस्या
उत्तर प्रदेश

पोषण वाटिका महाभियान : बुंदेलखंड के युवाओं में खून की कमी की विकट समस्या …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में नवयुवकों एवं नवयुवतियों में खून की कमी की विकट समस्या है। इसके समाधान को वे दैनिक आहार में गुड़, हरी पत्तेदार सब्जियां, करौंदा, चुकंदर को शामिल करें। यह बातें कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा.यूएस गौतम ने कही।


शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र तथा इफको के संयुक्त तत्वाधान में अंतराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के परिपेक्ष्य में पोषण वाटिका महाभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। उद्यान महाविद्यालय के कान्फ्रेंस हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों, महिलाओं व बालिकाओं को पोषक अनाजों व टिकाऊ खेती के बारे में जागरूक किया गया।

अंतराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 : बुंदेलखंड के युवाओं में खून की कमी की विकट समस्या
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने बुंदेलखंड की पुरानी संस्कृति, परंपरागत भोज्य पदार्थों को संजोकर रखने के लिए सभी से अपील की। प्रबंध समिति अटारी (कानपुर) सदस्य बलराम कछवाह ने पोषक अनाजों के उत्पादन को बढ़ाने के लिये सभी कृषकों को प्रेरित किया और कहा कि इससे दुगना लाभ होगा। कुलपति डा.यूएस गौतम ने कहा कि मिलावटखोरी की वजह से पोषण युक्त अनाज, सब्जी दूध आदि प्राप्त नहीं हो पाते हैं। इसलिये हमें अपने घर पर ही सब्जी उगाकर परिवार के पोषण का ध्यान रखना चाहिये।

अंतराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 : बुंदेलखंड के युवाओं में खून की कमी की विकट समस्या

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की आगामी कार्ययोजना में स्टार्टअप इंडिया के तहत स्वयं सहायता समूह,कृषक उत्पादक संगठन को जोड़कर मोटे अनाजों का उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपरण कराने की योजना है। विश्वविद्यालय के सह निदेशक प्रसार डा. नरेंद्र सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र कुपोषण से प्रभावित है।

कुपोषण की समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय पोषक अनाज जैसे बाजरा, जौ, ज्वार, मोटे अनाज के उपयोग पर जोर दिया। मोटे अनाज को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में बढ़ावा देने के उद्देश्य से केवीके द्वारा बाजरे का मूल्यवर्धन व प्रसंस्करण कर लड्डू तैयार किये गये, जिसका विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पोषण वाटिका किट, जामुन, नीबू एवं करौंदे की एक हजार पौध का वितरण किया गया। इस मौके पर 40 किसान, 50 महिलाएं व 75 बालिकाएं शामिल रहीं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : भंडारे में श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद, संतों को अंग वस्त्र भेंट कर दी गई विदाई…

City News Uttar Pradesh

यूपी : अयोध्या राम मंदिर आंदोलन से पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त का गहरा था नाता, कारसेवकों की थी मदद  …

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल में सिटी का बज गया बैंड : प्राइवेट केंद्रों की हो गई शुभ दीपावली

City News Uttar Pradesh

अपराधियों पर पैनी नजर: लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर बढ़ी गश्त

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिये ‘फूंका’ स्वदेशी अपनाओ का मूल मंत्र

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद का ‘तिंदवारी’ से ‘टिकट पक्का’? योगी के ‘विश्वास पात्रों’ में ‘गिनती’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़