32 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
जिलाधिकारी अनुराग का "फस्ट इम्प्रेशन" पीडब्लूडी पर गिरी "गाज" ?
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी अनुराग का “फस्ट इम्प्रेशन” पीडब्लूडी पर गिरी “गाज” ? …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने “फस्ट इम्प्रेशन इज लास्ट इम्प्रेशन” की तर्ज पर काम शुरू किया । उनके चपेट में आज पीडब्लूडी विभाग आ गया। अनुपस्थित पाये जाने पर कई अधिकारियों का वेतन रोक दिया। वैक्सीनेशन का भी जायजा लिया।

जिलाधिकारी अनुराग का "फस्ट इम्प्रेशन" पीडब्लूडी पर गिरी "गाज" ?
अपने पद भार ग्रहण करने के दूसरे दिन डीएम पटेल नें अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-2 का आकस्मिक निरीक्षण किया। उपस्थित रजिस्टर देखा। अनुपस्थित सुरेश चन्द्र सहायक अभियंता छुट्टी पर थे। जेई सुरेन्द्र कुमार को तिन्दवारी फील्ड कार्य में बताया गया। जेई केकेचैधरी, जेई राकेश कुमार, एई रामराजा और आरके वर्मा अनुपस्थित मिले।

जिलाधिकारी अनुराग का "फस्ट इम्प्रेशन" पीडब्लूडी पर गिरी "गाज" ?
वरिष्ठ सहायक शैलेन्द्र कुमार 15 सितम्बर से 17 सितम्बर तक अनुपस्थित पाये गये। अवकाश का कोई प्रार्थना पत्र भी नही मिला। विमल कुमार वरिष्ठ सहायक अनुपस्थित मिले। इसके साथ ही अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-2 भी अनुपस्थित मिले।

जिलाधिकारी अनुराग का "फस्ट इम्प्रेशन" पीडब्लूडी पर गिरी "गाज" ?

जिलाधिकारी के द्वारा फोन काॅल किया गया और कार्यालय से भी फोन करवाया, जो अधिशाषी अभियंता रामआसरे दोहरे द्वारा नही रिसीव किया गया। सभी अनुपस्थित पाये गये कर्मियों का माह सितम्बर का वेतन तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोका गया। भ्रमण पंजिका भी नही थी।

जिलाधिकारी अनुराग का "फस्ट इम्प्रेशन" पीडब्लूडी पर गिरी "गाज" ?
इसके अलावा जिलाधिकारी नें कोरोना वैक्सीनेशन की जानकारीसीएमओ से ली। साथ ही वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण भी किया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य राक्षसी की शिकार, संकट मोचन का इंतजार ! …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद की पहल रंग लाई : जर्जर सड़कों के लिये मिले 28 करोड़ से अधिक

City News Uttar Pradesh

बेजुबानों को जिंदा दफनाने का मामला, लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम, डीएम ने जांच कमेटी की गठित

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल बना ‘यमलोक’ : इमरजेंसी व्यवस्था फेल, मरीजों की जान से ‘खिलवाड़’ !

विधायक प्रकाश द्विवेदी: सुबह हो या आधी रात, विकास की बात, औचक निरीक्षण से अफसरों में हड़कंप

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : आग का तांडव:पांच दुकानों का सामान जलकर राख, फटा सिलिंडर …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़