City News Uttar Pradesh
दीये की तरह जलकर शिष्यों का भविष्य करते हैं रौशन : आईजी के सत्यनारायण
उत्तर प्रदेश

दीये की तरह जलकर शिष्यों का भविष्य करते हैं रौशन : आईजी के सत्यनारायण …

 

– शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आईजी ने व्यक्त किए उद्गार
– मुख्य अतिथि आईजी एवं एडीएम ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

  • विनोद मिश्रा

बांदा। इंदिरा नगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में रविवार को शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती, संत तुलसी दास व पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने होनहार छात्र/छात्राओं को सम्मानित भी किया।

दीये की तरह जलकर शिष्यों का भविष्य करते हैं रौशन : आईजी के सत्यनारायण
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के सत्यनारायण आईजी चित्रकूटधाम मण्डल व संतोष बहादुर सिंह अपर जिलाधिकारी ने महान शिक्षाविद् सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर सभी को शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दीं। डा0 मनीष गुप्ता ने आईजी के सत्यनारायण को राम-नाम की दुशाला भेंटकर उनको सम्मानित किया और आये हुए सभी अतिथियों को विद्यालय परिवार द्वारा दुशाला भेंटकर सम्मानित किया गया।

दीये की तरह जलकर शिष्यों का भविष्य करते हैं रौशन : आईजी के सत्यनारायण

मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारे गुरू हिन्दी के शिक्षक थे जिन्होने जीने का तरीका सिखाया। आज भी वे हमारे पूज्य गुरू हैं। जिन्हें हम दिल से सम्मान करते हैं। उन्होने बताया कि गुरू के अन्दर एक दिव्य ऊर्जा होती है। जो अपने शिष्य का हर परिस्थितियों में मार्ग प्रशस्थ करते हैं।

उन्होने प्रेरणा दी कि शिक्षक बच्चों को डरायें नहीं, उन्हें प्यार दें व प्रेरणाश्रोत बनें। शिक्षक एक दीपक की तरह जलकर दूसरों को प्रकाशित करते हैं। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए विद्यालय की छात्रा संस्कृति गुप्ता व कृतिषा गुप्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर मां की वंदना की। इसी कड़ी में शिक्षिका राजेन्द्र सिंह ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की इसी कड़ी में कक्षा 12वीं की छात्राओं ने म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें तनिष्का सक्सेना प्रथम व यशस्वी सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

दीये की तरह जलकर शिष्यों का भविष्य करते हैं रौशन : आईजी के सत्यनारायण

कार्यक्रम की इसी कड़ी में प्रबन्ध समिति के सदस्य पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज, बाबूलाल गुप्ता, संतोष कुमार मसुरहा, डा0 जगदीश चंसौरिया ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अपने विचारों में महान शिक्षाविद् सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेते हुए भारत के स्वर्णिम भविष्य को गढ़ने व देश का नाम रोशन करने के लिये प्रेरित किया। योग शिक्षक सृजल ने अपनी चंद पंक्तियों द्वारा शिक्षकों का सम्मान करते हुए उनके बताये गये रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। 12 कक्षा के छात्रो ने म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें वात्सल्य द्विवेदी ने प्रथम व हर्ष दीक्षित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नन्हे-मुन्हे बच्चों ने वी वेलकम टू ऑल गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के 10वी व 12वी के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को आईजी द्वारा स्मृति चिन्ह देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रिश्ते हुए शर्मसार : चाचा ने भतीजी के साथ किया दुराचार, रिपोर्ट दर्ज

बांदा की विद्याधाम समिति : युवाओं को जागरूकता की दे रही विद्या

City News Uttar Pradesh

जिला बचत अधिकारी राकेश जैन का अद्भुत प्रेम बना चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी को कैसे मारा गया ? विदेश से आ रही कॉल, बेटे उमर अंसारी के नये दावे

अंकित बासू नें शहरियों को किया सावधान : दुर्घटना से बचें, शीघ्रता से विलंब श्रेष्ठकर

City News Uttar Pradesh

बांदा में दीपावली के दूसरे दिन मोर पंखों से मौनिया नृत्य : बारह गांवों में होता है यह भ्रमण नृत्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़