24.1 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम आनंद सिंह बिफरे : कायाकल्प में क्यों है ढिलाई !
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद सिंह बिफरे : कायाकल्प में क्यों है ढिलाई ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम आनंद सिंह बेसिक शिक्षा विभाग का काया कल्प करायेगें। योजना अन्तर्गत आपरेशन कायाकल्प से सम्बन्धित जर्जर भवनों के मूल्यांकन एवं उनकी नीलामी होगी। हालांकि इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिये डीएम नें लगभग डेढ़ माह पहले ही निर्देश दे रखे थे,लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग क़ा नकारा पन बाधक रहा। इसी पर संदर्भित बैठक जिलाधिकारी नें की। अफसरों पर बिफरे।


जिलाधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत विद्यालयों के मूल्यांकन एवं नीलामी से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि अभी तक 68 विद्यालयों की मूल्यांकन आख्या प्राप्त हुयी है। जिनमें से 2 विद्यालयों का ध्वस्तीकरण प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है।

डीएम आनंद सिंह बिफरे : कायाकल्प में क्यों है ढिलाई !

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जर्जर हो चुके विद्यालय भवनों का मूल्यांकन नये सिरे से किया जाए एवं जर्जर हो चुके विद्यालय भवनों की अलग-अलग एंगल से फोटोग्राफ्स खिचवायें जिससे की विद्यालयों की वास्तविक धनराशि का मूल्यांकन किया जा सके।


जिलाधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद के जर्जर 20 विद्यालयों का मूल्यांकन नये सिरे से किये जाने एवं शेष 66 विद्यालयों का तीन दिनों में भौतिक सत्यापन कर पुनः मूल्यांकन करायें। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जर्जर विद्यालयों की सूचना संकलित कर बिन्दुवार चार्ट तैयार किया जाये।


बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल, अधिशाषी अभियन्ता आरईएस रजनीश कुमार, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी अधिकारी, सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, जिला समन्वयक निर्माण व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेन्द्र प्रताप बजवायेंगे बैंड बाजा : गूंजेगी शीघ्र शहनाईयां, रकम की हो गई व्यवस्था

City News Uttar Pradesh

रानी दुर्गावती और सजेगी एवं सवरेंगी : सौ करोड़ होंगे न्यौछावर

City News Uttar Pradesh

खौफनाक हत्या: मामूली कहासुनी में बहा खून,भाई ने गोली मारकर ले ली जान

City News Uttar Pradesh

Banda : मौसम नें ली अंगड़ाई, किसानों पर आफत लाई !

City News Uttar Pradesh

News : अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- नहीं लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन, भाजपा पर भरोसा नहीं

व्यापारियों के लिये खुशखबरी: 66 करोड़ जीएसटी जमा कर 76 करोड़ बचा सकते हैं व्यापारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़