City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : चाचा ने जमीन पर पटककर आठ वर्षीय भतीजी को उतारा मौत के घाट …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आठ वर्षीय भतीजी को चाचा ने घर के बाहर उठाकर खड़ंजे पर पटक दिया, इससे भतीजी घायल हो गई। उसको कई अस्पतालों में भर्ती कराकर उपचार कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। आखिर में परिजन मंझनपुर अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत हो जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है।


जनपद चित्रकूट के भरतकूप थानांतर्गत पथौड़ा गांव निवासी सुंदरिया देवी (35) पत्नी राजानाती को देवर श्यामलाल से किसी बात को लेकर दो दिन पूर्व विवाद हो गया। इस पर देवर सुंदरिया को पीटने लगा। मां को पिटता देखकर पुत्री राधा (8) बचाने दौड़ी तो चाचा श्यामलाल ने भतीजी को घर के बाहर उठाकर खड़ंजे पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

आनन-फानन में परिवार के लोगों ने घायल बालिका को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से सतना, महेवा और फिर मंझनपुर लेकर जा रहे थे। मंझनपुर लेकर जाते समय रास्ते में राधा ने दम तोड़ दिया।

राधा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मालुम हो कि मृतका के मामा कमासिन थाने के खमरखा गांव में रहते हैं। राधा की मृत्यु हो जाने पर मामा शव को खमरखा गांव लेकर पहुंचे। वहीं से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरतलब हो कि राधा अपनी मां की इकलौती बेटी थी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में अपराधियों का तांडव: सड़क पर गोलियों की गूंज, दो दोस्तों पर नकाबपोशों ने बरसाईं गोलियां

कोर्ट ने 64 लाख की धोखाधड़ी में कुर्की का जारी किया आदेश, पूर्व सांसद के विरुद्ध पहले से जारी है गैरजमानती वारंट

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें संभावित बाढ़ तैयारी एवं बचाव की किया समीक्षा : दिये कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष का हंगामा: कारोबारी पति की जमकर की पिटाई

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नाम के अनुकूल निकाय चुनाव में बने ऊर्जावान

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा ओला प्रभावित गांवों का निरीक्षण: सर्वे एवं मुआजा के निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़